{"_id":"69d120c6ab730dcab80b09dc","slug":"video-health-minister-conducts-surprise-inspection-of-pgi-rohtak-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीजीआई रोहतक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई रोहतक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:01 PM IST
Link Copied
पीजीआई रोहतक का शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने औचक निरीक्षण पर किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। दवाइयों की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सख्ती दिखाई। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा पीजीआई के लिए सरकार की ओर से 540 दवाइयां भेजी जाती हैं लेकिन पीजीआई में जांच की गई तो चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि उनके पास 200 दवाइयां ही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाकी दवाइयां क्यों नहीं पहुंच रही इसको लेकर जांच करवाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले ब्लड जांच स्थल का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जब कमरे में जाकर देखा तो एक ही कर्मचारी ब्लड सैंपल लेने के लिए तैनात था जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को ब्लड सैंपल में सुविधाओं का इजाफा करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।