{"_id":"6adfc39b81b4bdf7fe0866f1","slug":"swindled-from-auto-rickshaw-driver-by-person-posing-as-a-relative-rohtak-news-c-17-roh1019-944355-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिश्तेदार बनकर ऑटो चालक से ठगे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिश्तेदार बनकर ऑटो चालक से ठगे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
रोहतक। महम के ऑटो चालक का रिश्तेदार बनकर एक युवक ने 25 हजार रुपये ठग लिए। चालक विजय कुमार ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
महम निवासी विजय ने एफआईआर में बताया कि 19 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे जब वह ऑटो चला रहे थे तभी उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। युवक ने नाम दीपक बताया। कहा, वह भिवानी से बोल रहा है उसे किसी से रुपये लेने हैं और वह रकम विजय के खाते में भेज रहा है।
इसके बाद रुपये अस्पताल में जमा करवाने के नाम पर एक अन्य मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा। उसे लगा कि कॉल करने वाला युवक भिवानी में रहने वाले उसके रिश्तेदार का साला दीपक है। आरोपी ने 25 हजार रुपये खाते में आने का मैसेज भेजकर उससे रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने अपने खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद उसने अपने भाई जितेंद्र से एक परिचित को 15 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। भाई ने भी अपने पीएनबी खाते से उसी नंबर पर रकम भेज दी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने 55 हजार रुपये खाते में आने का एक और मैसेज भेजा और वह रकम भी ट्रांसफर करने को कहा। इस पर पीड़ित को शक हुआ। उसने बैंक खाते के बैलेंस की जांच की तो रकम जमा नहीं मिली। तब धोखाधड़ी का अहसास हुआ।