फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha murder case: Accused mother-in-law and brother-in-law were

मनीषा हत्याकांड : हत्या के समय मौके पर नहीं थे आरोपी सास और देवर

Tue, 27 Oct 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Manisha murder case: Accused mother-in-law and brother-in-law were
रोहतक। बहुअकबरपुर के मनीषा हत्याकांड में नामजद आरोपी सास कमलेश व देवर मनीष की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि वारदात के समय दोनों आरोपी घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। मंगलवार को पुलिस आरोपी पति सोमबीर को घटनास्थल पर लेकर जाएगी। उधर, सोनीपत से आई सीआरपीएफ की पश्चिमी कमांड ने मणिपुर स्थित पूर्वी कमांड को अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। पत्नी की हत्या के आरोपी हवलदार सोमबीर को केंद्रीय बल से निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस्माईला-9बी निवासी बीरेंद्र ने 23 अक्तूबर को बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी इकलौती बहन मनीषा की 2009 में बहुअकबरपुर निवासी सोमबीर से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। सोमबीर सीआरपीएफ में हवलदार है और उसे 15 अगस्त को चार आतंकवादियों को मार गिराने पर राष्ट्रपति के हाथों भी सम्मानित किया गया था। आरोप है कि बेटा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग मनीषा को ताने देते थे। इसी कलह में आरोपियों ने मनीषा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति सोमबीर को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन


वर्जन
जांच में घटना के दौरान आरोपी सास कमलेश व देवर मनीष घटनास्थल पर मौजूद नहीं होने का पता चला है। आरोपियों की वारदात में क्या भूमिका है इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, जांच अधिकारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed