{"_id":"6a0ef2c877549762250d61bf","slug":"video-amar-ujala-story-on-bhalauth-village-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: ब्रिटिश कॉल में भालौठ के लालचंद को मिली थी राय बहादुर की ख्याति, डॉ. रामचंद्र रहे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: ब्रिटिश कॉल में भालौठ के लालचंद को मिली थी राय बहादुर की ख्याति, डॉ. रामचंद्र रहे वैज्ञानिक
शहर से महज 10 किलोमीटर दूर बसा भालौठ गांव आज भी अपनी पुरानी विरासत और उन शख्सियतों के कारण चर्चा में रहता है जिन्होंने कानून से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में गांव का नाम ऊंचा किया। ब्रिटिश हुकूमत में चौधरी लालचंद फोगाट को राय बहादुर की उपाधि मिली। वहीं उनके बाद की पीढ़ी ने खेती और कारोबार में नई लकीर खींची।
राय बहादुर चौधरी लालचंद के पौत्र 74 वर्षीय दीपेंद्र सिंह फोगाट बताते हैं कि दादा राय बहादुर लालचंद फोगाट ने लाहौर और पंजाब हाईकोर्ट में वकालत की। उनकी काबिलियत को देखते हुए 1930 में अंग्रेज सरकार ने उन्हें राय बहादुर की उपाधि दी। कानूनी हलकों में उनका रुतबा इतना था कि वे दीनबंधु चौधरी छोटूराम से भी सीनियर वकील माने जाते थे लेकिन छोटूराम और लाल चंद साथ ही रहे हैं। दीपेंद्र ने बताया कि उनके बेटे रघुवेंद्र फोगाट ने आगे चलकर कॉरपोरेट दुनिया में कदम रखा और देश की नामी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञान के क्षेत्र में भालौठ के डॉ. रामचंद्र फोगाट का नाम आदर से लिया जाता है। डॉ. रामचंद्र के बेटे नरेश पाल बताते हैं कि डाॅ. रामचंद्र ने शंकर बाजरे की उन्नत किस्म विकसित की, जिससे सूखे इलाकों के किसानों को बड़ी राहत मिली। डॉ. रामचंद्र हिसार कृषि विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालयों में प्रवक्ता रहे और हजारों छात्रों को कृषि वैज्ञानिक बनाया। उनकी रिसर्च आज भी कृषि विभाग के लिए नजीर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।