Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU defeated Mumbai University by

Rohtak News: एमडीयू ने मुंबई विवि को छह विकेट से हराया, राज बने मैच ऑफ द मैच

Sat, 21 Nov 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
MDU defeated Mumbai University by
12. जम्मू​ ​स्थित शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में जीत की खुश - फोटो : samvad
रोहतक। जम्मू स्थित शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 22वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक की एम्प्लाइज क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने मुंबई विश्वविद्यालय को छह विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जीत के हीरो रहे राज को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मुकाबले में मुंबई विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। एमडीयू की ओर से राज ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया। डॉ. ऋषि सैनी ने दो और विवेक कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीयू की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 14 ओवर में चार विकेट खोकर 156 रन बना लिए और छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। राज ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान नरेंद्र शीलक ने 20 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के सहित 33 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं, डॉ. विपिन कुमार ने 17 गेंदों पर 27 और दीपक कुमार ने 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की इस जीत में डॉ. सुखबीर, आनंद प्रजापति, गौरव दूरेजा, रामबीर राणा, योगेंद्र सिवाच, राजेश शर्मा, परवीन कुमार, महिपाल फौगाट और सुनील कुमार सहित सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा। एमडीयू की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पुनिया, खेल निदेशक कुलताज सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनीत मुखर्जी, मडूटा प्रधान डॉ. प्रदीप गहलोत और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान विकास अहलावत गोल्डी ने टीम को बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed