{"_id":"6b020107ee91ea09010ddc47","slug":"elderly-womans-body-found-lying-on-bed-in-home-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-957294-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में बुजुर्ग महिला का बेड पर पड़ा मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में बुजुर्ग महिला का बेड पर पड़ा मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन
-घर में अकेली रहती थीं 65 वर्षीय सरोज, बेटा रेलवे में करता है नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत (गोहाना)। घड़वाल में घर में अकेली रह रहीं सरोज (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उनका शव घर में बेड पर पड़ा मिला। गर्दन पर चोट के निशान हैं, कानों की बालियां, गले का ओम, नाक का कोका और मोबाइल फोन भी गायब है। बेटे रिंकू ने लूटपाट कर हत्या करने की आशंका जताई है। बेटे की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घर में अकेली रहती थीं सरोज, सुबह खुला मिला दरवाजा
देवर बिजेंद्र ने बताया कि सरोज घर में अकेली रहती थीं। बेटा रिंकू सोनीपत में रेलवे में नौकरी करते हैं और सप्ताह में एक बार गांव आते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद सरोज सोने चली गई थीं। वह रोजाना दरवाजा अंदर से बंद करके सोती थीं। सुबह दरवाजा खुला मिला और वह बाहर नहीं दिखीं तो आसपास के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वह बेड पर मृत पड़ी थीं।
गले पर चोट के मिले निशान
गर्दन पर मिले निशानों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान शोर मचाने के डर से हमलावरों ने गला दबा दिया होगा। हत्या का तरीका और असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को नागरिक अस्पताल से महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां भेजा गया जहां रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराएगा जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तथ्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूट के लिए हत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। राजीव कुमार, एसीपी, गोहाना