{"_id":"6ab2acaaf48f9c86c100e8f5","slug":"video-rewari-police-raid-hotels-7-boys-and-5-girls-detained-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: होटलों में पुलिस की रेड, 7 लड़कों और 5 लड़कियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: होटलों में पुलिस की रेड, 7 लड़कों और 5 लड़कियों को पकड़ा
रेवाड़ी। जिले में कथित अवैध गतिविधियों और ट्रैफिकिंग की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, दोनों स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 7 लड़कों और 5 लड़कियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पहली कार्रवाई बिठवाना चौक स्थित होटल रोपलैंड में की गई। यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान कुछ लड़कों के साथ दो लड़कियों को पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई आर्मी कैंटीन क्षेत्र स्थित एसआरपी होटल में की गई। यह क्षेत्र थाना रामपुरा के अंतर्गत आता है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां भी जाल बिछाकर रेड की। कार्रवाई के दौरान चार लड़के और तीन लड़कियां पकड़ी गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना दोनों होटलों में ट्रैफिकिंग का काम चलने की थी। इसी इनपुट के आधार पर दोनों थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। हालांकि, अभी मामले की जांच शुरुआती स्तर पर है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए लोगों की भूमिका क्या थी तथा वहां किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। अधिकारी ने यह भी कहा कि शहर के अन्य होटलों और कैफे में भी यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलती है तो पुलिस वहां भी कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार, कैफे की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर भी जांच और रेड की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।