फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Art Quiz Organized on Ganesh Chaturthi

Rewari News: गणेश चतुर्थी पर चित्रकला प्रश्नोत्तरी का आयोजन

Mon, 21 Sep 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Art Quiz Organized on Ganesh Chaturthi
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट विद्यार्थी व गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपत नगर स्थित गणपति मंदिर में अपना मन फाउंडेशन एवं परिसगोपाल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, नृत्य एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली रहीं।
विज्ञापन

रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की अध्यक्षा रुचि चौहान एवं कृपा जैमिनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कार और प्रकृति संरक्षण से जुड़ने का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने गणेश उत्सव और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े चित्र बनाए।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कार और 5 परिवर्तन जैसे विषयों की जानकारी दी गई।
नृत्य प्रतियोगिता में काव्या एवं गरलीन ने प्रथम, पिहू एवं हर्षिता ने द्वितीय तथा दिव्यांका एवं भूमि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में मान्या एवं महक प्रथम, वान्या द्वितीय और पायल तृतीय रहीं। परिसगोपाल ट्रस्ट की परीशा शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदू एवं संजीव ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। अनुराधा सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति, समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर देते हैं। संस्थाओं के कार्यकर्ताओं सहित मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed