रेवाड़ी। रेवाड़ी की जाट धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘पार्ट टाइम सीएम’ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मुख्य काम प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करना है, लेकिन वे प्रचार में अधिक व्यस्त नजर आ रहे हैं। हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि पहले बिहार में गमछा सीएम बने, अब पगड़ी सीएम हैं और हिमाचल के चुनाव में टोपी वाले सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रचार के बजाय प्रदेश की समस्याओं और विकास पर ध्यान देना चाहिए।
दक्षिणी हरियाणा के विकास पर भी उठाए सवाल स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के भाजपा शासन में दक्षिणी हरियाणा के विकास संबंधी बयान पर हुड्डा ने कहा कि यदि क्षेत्र में इतना विकास हुआ है तो गुरुग्राम जाकर जनता को बताया जाए कि आखिर क्या-क्या विकास हुआ है। उन्होंने भाजपा नेताओं से दक्षिणी हरियाणा में कराए गए विकास कार्यों का हिसाब देने की बात कही।
एम्स के श्रेय पर बोले- संघर्ष करने वालों को याद करें एम्स माजरा को लेकर चल रही श्रेय की सियासत पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा को एम्स का श्रेय लेने के बजाय इसके लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले लोगों को याद करना चाहिए। उन्होंने मनेठी और आसपास के लोगों के संघर्ष को महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्र की सरदारी को नमन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स के मामले में भाजपा की नीयत ठीक नहीं थी।
कांग्रेस शासन के विकास कार्य गिनाए हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा व्यवस्था से परेशान है और भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों पर कॉलोनियां काटने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रेवाड़ी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में पांच कॉलेज, छह आईटीआई, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और सैनिक स्कूल जैसी संस्थाएं स्थापित की गईं।
हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।