{"_id":"6aaed5e8740b10f5fb084f49","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-a-car-rewari-news-c-198-1-rew1010-245727-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से बाइकसवार घायल, कंधे-पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से बाइकसवार घायल, कंधे-पैर में फ्रैक्चर
Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव नंदरामपुर बास के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से युवक के बाएं कंधे और पैर में फ्रैक्चर हो गया।
नंदरामपुर बास निवासी राजाराम 13 सितंबर की शाम बाइक से धारूहेड़ा से अपने गांव की ओर जा रहा था। नंदरामपुर बास बस अड्डे से करीब आधा किलोमीटर पहले पहुंचने पर पीछे की ओर से आ रही टोयोटा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजाराम सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके बाएं पैर और कंधे में फ्रैक्चर पाया। इलाज के दौरान दोनों स्थानों पर ऑपरेशन किया गया और कई दिन अस्पताल में रहने के बाद उसे छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह के अनुसार हादसे के कारणों और कार चालक की पहचान सहित मामले की जांच की जा रही है।