Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protests erupt even before the launch of the new sanitation system; an argument breaks out between councilors and officials at Brass Market.

नई सफाई व्यवस्था के उद्घाटन से पहले ही विरोध, ब्रास मार्केट में पार्षदों और अधिकारियों के बीच हुई बहस

Fri, 13 Nov 2026 05:41 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:41 PM IST
Protests erupt even before the launch of the new sanitation system; an argument breaks out between councilors and officials at Brass Market.
रेवाड़ी। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से तैयार किए गए नए रोडमैप को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। ब्रास मार्केट में सर्कल नंबर-3 के उद्घाटन के लिए पहुंचे उपायुक्त अभिषेक मीणा, डीएमसी डॉ. प्रदीप अहलावत और नगर परिषद के अधिकारियों को पार्षदों के विरोध का सामना करना पड़ा। पार्षदों ने नई व्यवस्था लागू करने से पहले उनसे विचार-विमर्श नहीं करने और वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने के आरोप लगाए। करीब 15 मिनट तक अधिकारियों और पार्षदों के बीच बहस होती रही। विरोध के चलते उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इसके बाद अधिकारी और पार्षद बैठक के लिए नगर परिषद कार्यालय रवाना हो गए। पार्षदों का कहना था कि शहर में नई सफाई व्यवस्था लागू करने से पहले न तो उनसे सुझाव लिए गए और न ही उन्हें पूरी जानकारी दी गई। अब व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें अपने वार्ड के सफाई दरोगा और जमादार तक का नाम पता नहीं है। वार्ड के लोग सफाई संबंधी शिकायतें लेकर उनके पास पहुंचते हैं, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी की जानकारी नहीं होने के कारण वे शिकायतों का समाधान कराने में असमर्थ हैं। कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बढ़ने से सफाई प्रभावित होने का आरोप: पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर को अलग-अलग जोन और सर्कल में बांटने से सफाई कर्मचारियों और दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बढ़ गया है। उन्हें एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। पार्षदों के अनुसार, कुछ वार्डों में अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं, जबकि कई वार्डों में कर्मचारियों की संख्या घटा दी गई है। ऐसे में गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। पार्षदों ने डीएमसी डॉ. प्रदीप अहलावत पर आरोप लगाया कि उन्होंने चेयरमैन और पार्षदों को विश्वास में लिए बिना सफाई कर्मचारियों की अदला-बदली कर दी। वार्डों को अलग-अलग बीट में बांटते समय स्थानीय परिस्थितियों और पार्षदों के सुझावों को भी शामिल नहीं किया गया। उनका कहना था कि वार्ड की भौगोलिक स्थिति और गलियों के हिसाब से सफाई की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। 27 सर्कल और 270 बीट में बांटने की थी योजना: करीब 20 दिन पहले डीएमसी ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नया रोडमैप तैयार किया था। इसके तहत पूरे शहर को 27 सर्कल में बांटकर सफाई कराने की योजना बनाई गई थी। प्रत्येक सर्कल में 10 बीट निर्धारित की गई थीं और हर बीट में दो से तीन सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जानी थी। व्यवस्था का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी तय करने के साथ निगरानी व्यवस्था मजबूत करना था। इसी योजना के तहत शुक्रवार को सर्कल नंबर-3 का उद्घाटन किया जाना था। मांगें नहीं मानीं तो देंगे धरना: पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इसमें वार्डों के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान पार्षद चेतराम सैनी, चंदन यादव, सुचित्रा चांदना, पूनम सतीजा, सचिन सहित पार्षद पति मोनू राव और भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। पार्षदों के सुझाव लेकर किया जाएगा समाधान: डीएमसी डीएमसी डॉ. प्रदीप अहलावत ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत शहर के 27 सर्कल में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। प्रत्येक वार्ड में सूचना बोर्ड भी लगाया गया है, ताकि आमजन सफाई संबंधी शिकायत सीधे दर्ज करा सकें। शुक्रवार को उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कुछ पार्षदों ने अपनी आपत्तियां रखीं। सभी पार्षदों के सुझाव लिए जाएंगे। यदि किसी वार्ड में व्यवस्था को लेकर परेशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंबा: साच पास में दो फीट बर्फबारी, पांगी का चंबा से सड़क संपर्क कटा; अब 700 KM तक का सफर

13 Nov 2026

अयोध्या में सहकारी समिति पर लटका मिला ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान

13 Nov 2026

अयोध्या के रुदौली में जनगणना के लिए 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

13 Nov 2026

जगरांव में मंडियों में किसान परेशान, भाकियू ने एसडीएम गेट के बाहर लगाया धरना

13 Nov 2026

लखनऊ के महानगर में कल्याण मंडप में स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ, स्टालों पर खरीदारी को पहुंचे लोग

13 Nov 2026
विज्ञापन

सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

13 Nov 2026

औरैया में 45 दिन के मासूम की उपचार के दौरान मौत, जीभ की जन्मजात परेशानी पर कराया था ऑपरेशन

13 Nov 2026
विज्ञापन

गौचर मेले से घर-घर पहुंचेगी लोक-संस्कृति की धरोहर

13 Nov 2026

सोलन: बद्दी में 28 से 30 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन से होगा आगाज

13 Nov 2026

पानीपत में सीपीसीबी की कार्रवाई के विरोध में उद्यमी व श्रमिक सड़क पर उतरे, 37 हजार इकाइयों में कामकाज प्रभावित

13 Nov 2026

हांसी में 20 हजार रुपये की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटा पुलिस खंगालती रही CCTV

13 Nov 2026

रोहतांग में 5 इंच तक ताजा हिमपात, पर्यटकों के लिए रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे बंद

13 Nov 2026

सोलन के बसाल मेले में आज कबड्डी के सेमीफाइनल-फाइनल और दंगल के मुकाबले, महिला रस्साकशी भी होगी

13 Nov 2026

सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल

13 Nov 2026

कैथल में नशा तस्करों के 20 घरों पर पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान

13 Nov 2026

मंडी के पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथान, CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ; युवाओं में दिखा उत्साह

13 Nov 2026

पान विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

13 Nov 2026

बहराइच में सड़क से नीचे उतरी निजी बस, अगला टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित

13 Nov 2026

वीडियो: पिथौरागढ़ में वरिष्ठ नागरिकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, फुटपाथ बनाने की मांग

13 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में टटीयन गांव के खाली मैदान में मिला शव, खून से सनी ईंट और अहम साक्ष्य मिले

13 Nov 2026

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, नाच-करतब देख दंग रह गए लोग

13 Nov 2026

डबवाली के सिनेमा हाॅल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला

VIDEO: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी

13 Nov 2026

हरदोई: पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ शातिर लुटेरा, कैंटीन संचालक लूटकांड के चार लुटेरे गिरफ्तार

13 Nov 2026

हरदोई में संदिग्थ परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

13 Nov 2026

VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल

13 Nov 2026

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

13 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

13 Nov 2026

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

13 Nov 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में सिधवां कैनाल पर बने छठ पूजा घाट का लिया जायजा

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed