{"_id":"6af5f4d3a37441198306d258","slug":"doctors-and-staff-found-absent-at-hospital-sdm-issues-notice-rewari-news-c-198-1-rew1001-248592-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल में गैरहाजिर मिले डॉक्टर-कर्मचारी, एसडीएम ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल में गैरहाजिर मिले डॉक्टर-कर्मचारी, एसडीएम ने दिया नोटिस
Thu, 12 Nov 2026 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
नाहड़ के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर चैक करते एसडीएम विजय कुमार यादव
कोसली। उपमंडल निगरानी समिति के अध्यक्ष व एसडीएम विजय कुमार यादव ने वीरवार को दोपहर बाद नाहड़ नागरिक अस्पताल, पशु अस्पताल और गांव झाल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। नागरिक अस्पताल में हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान दर्ज उपस्थिति से कम कर्मचारी मौके पर मिले। चिकित्सा अधिकारी भी ड्यूटी पर नहीं मिले। एसडीएम ने गैरहाजिर मिले अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एसडीएम ने कहा कि किसी कर्मचारी को कार्यालय समय में किसी कार्य से बाहर जाना पड़े तो उसे भ्रमण रजिस्टर में इसकी प्रविष्टि दर्ज करनी चाहिए। सरकारी अस्पताल में मरीजों को साफ-सुथरा वातावरण मिलना चाहिए।
रात के समय आपात स्थिति में मरीज पहुंचने पर उसे प्राथमिक चिकित्सा अवश्य उपलब्ध कराई जाए। अस्पताल में स्वच्छ पेयजल और साफ शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बेडशीट, ड्रेस और कवर की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
नाहड़ पशु अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि गांव में पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण किया जाए। पशुपालकों को हरियाणा सरकार की डेयरी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।
विद्यार्थियों की लिखने की आदत सुधारने के निर्देश
गांव झाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों की पढ़ाई के स्तर को संतोषजनक नहीं पाया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ नियमित रूप से लिखने का अभ्यास भी करवाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय जिन विद्यार्थियों का लिखने का अभ्यास कम होता है, वे अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाते। एसडीएम ने विद्यालय की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।