Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Outrage erupts in Bawal over the disappearance of a minor; villagers block the road at Sir Chhotu Ram Chowk.
{"_id":"6ace011b76f32a58ce0b8560","slug":"video-outrage-erupts-in-bawal-over-the-disappearance-of-a-minor-villagers-block-the-road-at-sir-chhotu-ram-chowk-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बावल में नाबालिग के लापता होने पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने सर छोटूराम चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल में नाबालिग के लापता होने पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने सर छोटूराम चौक पर लगाया जाम
बावल। गांव खुरमपुर से 17 वर्षीय सुमित के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बावल के सर छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। जाम के चलते बावल-रेवाड़ी, बावल-साबन सहित अन्य मार्गों पर यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, गांव खुरमपुर निवासी 17 वर्षीय सुमित 10 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गया था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।
जाम लगा रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि लापता नाबालिग का जल्द पता लगाया जाए और मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
वहीं, थाना प्रबंधक रणवीर ने कहा कि पुलिस लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस की ओर से लापता नाबालिग की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।