फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies in scooter accident; had given birth to a daughter just a month and a half ago.

Rewari News: बस ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार देवरानी की मौत, डेढ़ माह पहले दिया था बेटी को जन्म

Mon, 12 Oct 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in scooter accident; had given birth to a daughter just a month and a half ago.
जानकारी देते पूजा। संवाद
रेवाड़ी। शहर में ट्राॅमा सेंटर के सामने सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार साधुशाह नगर निवासी निवासी डिंपल (25) की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहीं जेठानी पूजा बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद बच चालक बस को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। डिंपल ने डेढ़ माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन

बस झज्जर से रेवाड़ी आ रही थी। बस में सवार यात्री भी नीचे उतर गए और दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क किनारे करवाकर कब्जे में ले लिया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद डिंपल का शव देर तक सड़क पर पड़ा रहा। सड़क पर बिखरे खून को कुत्ता चाटता दिखाई दिया, जबकि सामने ही अस्पताल था। पुलिस ने पूजा की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठानी पूजा ने बताया कि वह देवरानी को लेकर स्कूटी से बैंक जा रही थीं। वह स्कूटी चला रही थीं और डिंपल पीछे बैठी थी। जैसे ही दोनों ट्रामा सेंटर के सामने पहुंचीं, पीछे से बस ने उनकी स्कूटी को हल्की टक्कर मार दी। डिंपल गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। कुछ समझ नहीं आया, अचानक से ये क्या हो गया है। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार में छाया मातम
सूरज ने बताया कि पत्नी पूजा ने सूचना दी कि डिंपल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह सुनकर दिमाग ही काम नहीं किया। अस्पताल पहुंचे तो डिंपल का शव देखा। हमारा परिवार एक साथ रहता था। एकदम से घर में मातम छा गया। डिंपल ने करीब डेढ़ माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। परिवार में नवजात के आने से खुशियां थीं, लेकिन हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। डिंपल के 3 बच्चे हैं।

अस्पताल में मची चीख-पुकार:
हादसे की सूचना मिलते ही डिंपल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहां अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों को बिलखता देखकर पुलिसकर्मी और आसपास से गुजर रहे लोग भी भावुक हो गए। हादसे के बाद अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों को संभालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया और संभालने का प्रयास किया। महज डेढ़ माह पहले घर में आई नन्ही बच्ची की मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

वर्जन
मौके पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने जायजा लिया। एक महिला की मौत हो गई। बस को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।-सुमन लता, जांच अधिकारी

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

जानकारी देते पूजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed