{"_id":"6acdad881122bb01fb03c258","slug":"video-bada-hamirpur-ramleela-begins-narad-moh-performance-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बड़ा में रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन नारद मोह की लीला ने मोहा दर्शकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बड़ा में रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन नारद मोह की लीला ने मोहा दर्शकों का मन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:33 AM IST
Link Copied
रामलीला मैदान बड़ा में सोमवार को गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन नारद मोह के प्रसंग का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। निर्देशक राजीव शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने नारद मुनि के अहंकार और भगवान विष्णु की लीला को मंच पर जीवंत किया। दर्शकों ने मंचन का आनंद लिया।
रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि नारद मुनि कठोर तपस्या में लीन थे। उनकी तपस्या से चिंतित देवराज इंद्र ने कामदेव को उनकी तपस्या भंग करने के लिए भेजा, लेकिन कामदेव अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके।
इसके बाद नारद मुनि के मन में अहंकार उत्पन्न हो गया। वह अपनी उपलब्धि का बखान करते हुए भगवान शिव और भगवान विष्णु के पास पहुंचे। नारद मुनि का अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने लीला रची। अंततः नारद मुनि को अपनी भूल का एहसास हुआ।
कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग के माध्यम से संदेश दिया कि अहंकार व्यक्ति की समझ पर पर्दा डाल देता है। धार्मिक प्रसंगों और पात्रों के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को भक्ति, विनम्रता और आत्मबोध का संदेश दिया।
रामलीला के आयोजक श्रीराम क्लब बड़ा के सचिव सुखदेव पटियाल और क्लब के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला देखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।