फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The female students conducted a survey of Baba Mukteshwar Puri Math and Dadauli Ashram.

Rewari News: छात्राओं ने बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ और दड़ौली आश्रम का किया सर्वेक्षण

Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The female students conducted a survey of Baba Mukteshwar Puri Math and Dadauli Ashram.
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रेक्टिकल पाठ्यक्रम के तहत क्षेत्रीय शैक्षणिक सर्वेक्षण किया। छात्राओं को दो समूहों कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ और दड़ौली आश्रम का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

सर्वेक्षण दल का नेतृत्व डॉ. रीनू यादव ने किया, जबकि विपुल यादव ने सहयोग दिया। छात्राओं ने दोनों धार्मिक स्थलों पर महंतों, पुजारियों, सेवादारों और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन

उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि ये धार्मिक केंद्र किस प्रकार सामाजिक एकता और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में योगदान दे रहे हैं। छात्राओं ने एकत्रित जानकारी को अपनी प्रैक्टिकल फाइल में संकलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के क्षेत्रीय सर्वेक्षण से छात्राओं में शोध प्रवृत्ति, सामाजिक समझ और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। किताबी ज्ञान के साथ जमीनी वास्तविकताओं को समझना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं के लिए यह सर्वेक्षण उपयोगी रहा। छात्राओं ने उत्साह के साथ स्थानीय इतिहास और लोक-आस्था से जुड़े तथ्यों का अध्ययन किया। इस दौरान नॉन टीचिंग स्टाफ से मधु बाला और निर्मला ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed