फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Families of four martyrs honored on Martyrs' Day.

Rewari News: शहीदी दिवस पर चार शहीद परिवार सम्मानित

Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Families of four martyrs honored on Martyrs' Day.
कार्यक्रम में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गांव धवाना में सूबेदार नंद किशोर के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव रहे। इस दौरान 4 कुमाऊं के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जाटूसाना स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं बटालियन की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। जवानों ने सैन्य परंपरा के अनुसार शहीदों को सलामी दी और बिगुल वादन किया। एनसीसी कैडेटों ने स्मारक के सामने मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विवेकानंद स्कूल, डहीना के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। सूबेदार नंद किशोर के पुत्रों, पूर्व सैनिक होशियार सिंह और महेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के संयोजक मेजर (डॉ.) टीसी राव द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की प्रमुख घटनाओं के साथ 4 कुमाऊं के योगदान और सूबेदार नंद किशोर यादव, वीर चक्र की वीरता तथा बलिदान का उल्लेख किया गया है।
डॉ. टीसी राव ने अपने संबोधन में युद्ध के दौरान सूबेदार नंद किशोर के अदम्य साहस और बटालियन की गौरवशाली सैन्य परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1965 के युद्ध में उनके परिवार के आठ सदस्यों ने भाग लिया था। वर्ष 1971 के युद्ध में भी परिवार के आठ सदस्य शामिल हुए थे।
डॉ. राव ने बताया कि डहीना से कुंड तक जाने वाली सड़क का नाम सूबेदार नंद किशोर, वीर चक्र के नाम पर रखने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास लंबित है। उन्होंने सरकार से इस पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवाकाल के बाद उन्हें स्वास्थ्य, परिवार और जीवन की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा बनाए रखने की सलाह दी। ब्रिगेडियर आरके सिंह ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांगला लड़ाई में बलिदान देने वाले लांस नायक सिंह राम, वीर चक्र और सिपाही राम कुमार को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed