Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : There is a lot of difference between reel and real life, it is more important to know what a person should not do than what he should do
{"_id":"6741d83a3567b0dcc30ff95e","slug":"video-there-is-a-lot-of-difference-between-reel-and-real-life-it-is-more-important-to-know-what-a-person-should-not-do-than-what-he-should-do","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर, व्यक्ति के क्या करने से ज्यादा क्या नहीं करना जानना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर, व्यक्ति के क्या करने से ज्यादा क्या नहीं करना जानना जरूरी
पानीपत। रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर होता है। रील लाइफ आर्टिफिशियल और प्रोफेशनल होती है। इसमें एक मां को अपना अभिनय भी समझना पड़ता है और उसी अनुसार करना भी पड़ता है। जबकि रियल लाइफ इससे बिल्कुल हटकर होती है। यह इमोशन पर आधारित होती है। इसमें में मां को अपनापन दिखाने के लिए किसी निर्देशक की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि उसके मन में जो होता है, वहीं करती है। यही सबको अच्छा लगता है।
यह कहना है प्यार तूने क्या किया टेलीविजन धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाली रजनी गुप्ता का। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से संबंध रखने वाली रजनी गुप्ता ने दो साल पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे अब तक एक दर्जन धारावाहिक कर चुकी हैं। उनके पास तमिल और तेलगू की फिल्मों के भी ऑफर हैं। उनका मानना है कि उनका हर अभिनय तड़के वाला होता है। वह इसको लेकर मेहनत भी करती हैं। धारावाहिक में उनका अभिनय निगेटिव नहीं बल्कि कामिक निगेटिव होता है। यह किसी भी नाटक या अन्य धारावाहिक को और भी मजेदार बना देता है। उन्होंने मेरा बालम थानेदार में चाची का अभिनय किया है। इसमें भी चाची का अभिनय कॉमिक निगेटिव है। आजकल के सीरियल में इस तरह के अभिनय को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वह आधा दर्जन भाषा जान चुकी हैं। हरियाणवीं किरदार की तलाश में हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हरियाणवीं रोल को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
सास और पति में मेरे दाएं और बाएं बाजू
रजनी गुप्ता ने बताया कि मैं बचपन से कुछ अलग करने की जिद रखती हूं। मेरे पिता भी यह कहते थे कि वह एक दिन कुछ अलग जरूर करेगी। मेरी मां शुरुआत इन सबको पसंद नहीं करती थी। उन्होंने आज अपने बच्चों को कुछ नया करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। मेरे भाई कभी टीवी सीरियल नहीं देखते थे। वे आज उनके हर सीरियल देखते हैं। शादी के करीब 25 साल बाद अपने अभिनय की शुरुआत की और करीब 25 किलोग्राम वजन भी कम किया। इसमें मेरे परिवार का बहुत बड़ा रोल है। मेरे पति कपिल गुप्ता और सास सुमिता गोयल दाएं और बाएं बाजू हैं। ये नहीं होते तो आज यहां तक नहीं पहुंच पाती। मेरे ससुर दिनेश गोयल हर कदम पर मेरा साथ देते हैं। उन्होंने मुंबई जाने से पहले ही अपने काम का दायरा तय कर लिया था। उस दायरे में रहकर ही काम करती हैं। उन्हें क्या नहीं करना है ये पहले निश्चित कर लिया था। कोई भी महिला यह तय कर लेती है तो फिर उसके आगे बढ़ने के रास्ते खुल जाते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में अच्छे लोगों के साथ काम करना है। अच्छा काम मिलने में समय लगता है। वे पकंज त्रिपाठी व मनोज वाजपेयी के साथ काम करना चाहती हैं। जिंदगी के इस सुहाने सफर पर पहुंचने के बाद लगता है कि जीवन की सारी चाह पूरी हो गई हैं।
सफलता के लिए जीवन में लक्ष्य साधना जरूरी
रजनी ने बताया कि उन्होंने 2022 से अपने अभिनय की शुरूआत की है। सबसे पहले टेलीविजन के धारावाहिक पहले प्यार तूने क्या किया में अभिनय किया। इसके लिए उन्हें सामने से बुलाया गया था। शुरूआत में मुंबई जाने में थोड़ा संकोच हो रहा था लेकिन पति का साथ मिलने पर वह उनके साथ ही मुंबई पहुंची। उसके बाद पांडे स्टोर धारावाहिक में दस महीने काम किया। आठ महीने तक कावेरी चाची का किरदार कर बहुत लोकप्रियता हासिल की। इन्होंने ज्यादातर कामिक नकारात्मक किरदार ही निभाए हैं। अभी ये दो साल तक इसी तरह टेलीविजन धारावाहिक में काम करके उसके बाद वेब सीरीज में हाथ आजमाना चाहती हैं। रजनी गुप्ता ने बताया कि लोग बोलते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि वहां पर सभी की व्यस्त जिंदगी है। किसी से पास इतना समय नहीं है कि वह दूसरे की जिंदगी में दखलअंदाजी करें। मुंबई महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।