Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Shri Ramlila Committee to take out the Ram Baraat procession on the 15th; Ram's coronation and a humorous poets' gathering to be held on the 20th.
{"_id":"6ac25a428b0cdf7f960ea08c","slug":"video-shri-ramlila-committee-to-take-out-the-ram-baraat-procession-on-the-15th-rams-coronation-and-a-humorous-poets-gathering-to-be-held-on-the-20th-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री रामलीला कमेटी 15 को निकालेगी राम बारात, 20 को राम का राज्याभिषेक और हास्य कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रामलीला कमेटी 15 को निकालेगी राम बारात, 20 को राम का राज्याभिषेक और हास्य कवि सम्मेलन
पानीपत। श्री रामलीला कमेटी द्वारा 157वें वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियों तेज कर दी हैं। कमेटी द्वारा 10 अक्तूबर से झंडा हनुमान से प्रारंभ होगा और 15 अक्तूबर को राम बारात निकाली जाएगी। 20 अक्तूबर को को राम राज्याभिषेक और हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। रामलीला और रावण के वध का लाइव मंचन किया जाएगा।
प्राचीन श्री देवी मंदिर में 157वें वार्षिक श्री रामलीला उत्सव के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। अग्रवाल वैश्य पंचायत के प्रधान काकू बंसल मुख्यातिथि रहे। पंडित लालमणि लालमणि पांडेय ने भूमि पूजन कराया। कमेटी के सदस्यों ने धरती माता से सभी कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होने की प्रार्थना की। कमेटी के प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 10 अक्तूबर को श्री रामलीला महोत्सव झंडा हनुमान से प्रारंभ होगा। 15 अक्तूबर को श्री राम बारात निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न मार्गों से आएगी। 20 अक्तूबर को को विजयदशमी (दशहरा) का पर्व मनाया जाएगा। इस बार रावण के पुतले की लंबाई 70 और कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले की लंबाई 65-65 फीट रखी जाएगी। कमेटी द्वारा 21 अक्तूबर को श्री राम राज्याभिषेक और विराट हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। इस हरिद्वार से सुषमा कौशिक और उनकी टीम रामलीला का मंचन करेगी। इस अवसर पर उपप्रधान वीरेंद्र बंसल, महासचिव मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, पार्षद नवन जिंदल, गंगाराम मंगला, विजय शर्मा, अनिल गर्ग, मनमोहन अग्रवाल व सचिन गर्ग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।