{"_id":"6ac2c2d558397601aa063b06","slug":"shri-ramlila-committee-to-take-out-ram-baraat-on-the-15th-panipat-news-c-18-1-knl1004-1006094-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्री रामलीला कमेटी 15 को निकालेगी राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्री रामलीला कमेटी 15 को निकालेगी राम बारात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। श्री रामलीला कमेटी ने 157वें वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। 10 अक्तूबर से झंडा हनुमान से प्रारंभ होगा और 15 को राम बारात निकाली जाएगी। 20 को को राम राज्याभिषेक और हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
प्राचीन श्री देवी मंदिर में 157वें वार्षिक श्री रामलीला उत्सव के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। अग्रवाल वैश्य पंचायत के प्रधान काकू बंसल मुख्यातिथि रहे। पंडित लालमणि लालमणि पांडेय ने भूमि पूजन कराया। कमेटी के प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 10 अक्तूबर को श्री रामलीला महोत्सव झंडा हनुमान से प्रारंभ होगा। 15 अक्तूबर को श्री राम बारात निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न मार्गों से आएगी। 20 अक्तूबर को को विजयदशमी (दशहरा) का पर्व मनाया जाएगा।
इस बार रावण के पुतले की लंबाई 70 और कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले की लंबाई 65-65 फीट रखी जाएगी। कमेटी द्वारा 21 अक्तूबर को श्री राम राज्याभिषेक और विराट हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। इस हरिद्वार से सुषमा कौशिक और उनकी टीम रामलीला का मंचन करेगी। इस अवसर पर उपप्रधान वीरेंद्र बंसल, महासचिव मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, पार्षद नवन जिंदल, गंगाराम मंगला, विजय शर्मा, अनिल गर्ग, मनमोहन उपस्थित रहे।