फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Potholes in the city remain unfilled despite spending 1 crore to 1.5 crore.

Panipat News: एक से डेढ़ करोड़ खर्च करने के बाद भी शहर में नहीं भरे गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Potholes in the city remain unfilled despite spending 1 crore to 1.5 crore.
प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम हर साल शहर की सड़कों के पैचवर्क और गड्ढे भरने के नाम पर एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। बावजूद इसके प्रमुख सड़कों और गलियों में गड्ढे खत्म नहीं हो रहे हैं। दशहरा पर्व नजदीक है और शहर में हनुमान स्वरूप व श्रीराम यात्राओं की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन मुख्य आयोजन स्थलों को जोड़ने वाले रास्ते ही बदहाल हैं। इससे हनुमान स्वरूपों, श्रद्धालुओं और राहगीरों के सामने हादसे का खतरा बना हुआ है।
शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली ड्रेन नंबर-1 से जुड़े कई रास्ते भी जगह-जगह टूटे पड़े हैं। दशहरा 20 अक्तूबर को है। शहर में पांच जगह बड़े स्तर पर आयोजन होंगे। इस दिन हनुमान स्वरूप और श्रीराम यात्रा निकालने की परंपरा है। हनुमान स्वरूप और श्रद्धालु नंगे पांव शहर का भ्रमण करते हैं। अमर उजाला टीम ने रविवार को मुख्य आयोजन स्थलों के आसपास सड़कों की हालत देखी तो कई जगह हालात खराब मिले।
विज्ञापन


केस-1 : मॉडल टाउन मुख्य मार्ग
शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में दशहरा शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाता है। यहां मॉडल टाउन के अलावा आसपास की कॉलोनियों से भी लोग पहुंचते हैं। शोभायात्रा के रूट पर कई जगह सड़क उखड़ी हुई है। मॉडल टाउन के रिंग रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। असंध रोड नहर नाके के पास और आगे ज्योति कॉलोनी की ओर सड़क खस्ताहाल है। कई जगह सड़क पर बजरी बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2 : ऐतिहासिक देवी मंदिर क्षेत्र

प्राचीन श्री देवी मंदिर में दशहरा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र से दशहरा तक रोजाना हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर रोड और तहसील कैंप की तरफ जाने वाले रास्ते पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। देवी मंदिर के मुख्य गेट के बाहर ही सड़क में गड्ढे हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं और नंगे पांव चलने वाले हनुमान स्वरूपों को परेशानी हो सकती है।

केस-3 : सेक्टर-25 दशहरा ग्राउंड रोड

सेक्टर-25 स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण दहन देखने के लिए हजारों शहरवासी पहुंचते हैं। जीटी रोड से मित्तल मेगा मॉल की ओर जाने वाली सड़क कई जगह टूटी हुई है। अग्रसेन चौक के पास सड़क की बजरी उखड़ी हुई है। सेक्टर-25 की तरफ बाईपास रोड की हालत भी खराब है।

लोगों ने कहा- त्योहार से पहले दुरुस्त हों मुख्य रास्ते

मॉडल टाउन निवासी राजेश कुमार ने बताया कि निगम हर साल पैचवर्क पर बड़ी रकम खर्च करता है, लेकिन बारिश के बाद सड़क की बजरी बाहर आ गई है। हनुमान स्वरूपों को नंगे पांव उखड़ी सड़क पर चलने में परेशानी होगी।

स्थानीय व्यापारी अमित गुप्ता ने बताया कि देवी मंदिर रोड पर गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी होती है। त्योहारों के मौसम में निगम को मुख्य रास्तों की मरम्मत प्राथमिकता से करवानी चाहिए।

राहगीर सुनील मलिक ने बताया कि सेक्टर-25 ग्राउंड के पास की सड़क महीनों से खराब है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अधिकारियों को कार्यालय से निकलकर धरातल पर काम करना चाहिए।

वर्जन

शहर में सड़कों पर पैचवर्क लगाने का काम किया जा रहा है। दशहरा आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों का भी निरीक्षण कराया जाएगा। निगम जल्द ही गड्ढों को भर देगा।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद- फोटो : Archive

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद- फोटो : Archive

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट पर टूटी और उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed