Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Fire breaks out at a nursery near the Chandni Bagh police station in Panipat due to a cylinder explosion.
{"_id":"6a86ecce241991800b012a7e","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-nursery-near-the-chandni-bagh-police-station-in-panipat-due-to-a-cylinder-explosion-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत थाना चांदनी बाग के पास नर्सरी में सिलिंडर फटने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत थाना चांदनी बाग के पास नर्सरी में सिलिंडर फटने से लगी आग
पानीपत। थाना चांदनी बाग के पास सेक्टर-25 बाइपास रोड पर स्थित नर्सरी में वीरवार दोपहर करीब एक बजे गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। टीम ने लोगों की मदद से आग पर तुरंत काबू कर लिया। आग से नर्सरी में माली के लिए बनाई गई शेड जलकर खाक हो गई है।
बबैल नाके से जीटी रोड पर आने वाले बाइपास रोड पर लक्ष्मी नर्सरी है। नर्सरी में माली के लिए रहने के लिए शैड बना रखी है। वीरवार दोपहर को करीब एक गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे शैड को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं, आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग कीटीम को फोन किया। साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने बिस्तर, शैड और कुछ अन्य सामान का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।