{"_id":"6b035fc6d2c23ca92107f990","slug":"training-provided-on-controlling-diseases-through-a-natural-lifestyle-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168026-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्राकृतिक जीवनशैली से बीमारियों पर नियंत्रण का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्राकृतिक जीवनशैली से बीमारियों पर नियंत्रण का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
मतलौडा। ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित चार दिवसीय एनएलएस स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में रविवार को विभिन्न राज्यों से आए 51 प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर नेचुरल लाइफ स्टाइल अस्पताल (एनएलएस) दिल्ली के तत्वावधान में चल रहे शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, घुटनों के दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बिना दवा के प्राकृतिक आहार दिनचर्या और थेरेपी का प्रशिक्षण दिया।
एलएनएस के संस्थापक आचार्य डॉ. मोहन गुप्ता और निदेशक डॉ. पूजा बंसल के मार्गदर्शन में 25 सदस्यीय टीम प्रतिभागियों की नियमित देखभाल व सुबह-शाम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
शिविर में सुबह सूर्य स्नान के बाद ताजे फल-सलाद तथा शाम को बिना मसालों के विशेष विधि से तैयार रोटी व सब्जियां दी जा रही हैं, जो पाचन तंत्र सुधारने में सहायक बताई जा रही हैं। प्रतिभागियों ने भी स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव के अनुभव साझा किए। संवाद