फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy Commissioner finds lack of cleanliness at the district civil hospital; issues instructions to maintain regular tracking and monitoring of patients.

पानीपत:उपायुक्त को जिला नागरिक अस्पताल में नहीं मिली साफ-सफाई, मरीजों का ट्रैक रिकॉर्ड और निगरानी नियमित रखने के निर्देश

Tue, 14 Jul 2026 08:03 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:03 PM IST
Deputy Commissioner finds lack of cleanliness at the district civil hospital; issues instructions to maintain regular tracking and monitoring of patients.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल और आर्टियोस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिला नागरिक अस्पताल में साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। उपायुक्त ने इसके साथ मरीजों का ट्रैक रिकॉर्ड और इलाज में नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता के मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ मंगलवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे जिला नागरिक अस्पताल में डी-एडिक्शन (नशा मुक्ति) का औचक निरीक्षण करने आए पहुंचे। इसके कुछ समय बाद ओपीडी बंद हो गई थी। उनके निरीक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग, महिला वार्ड, बाल रोग विभाग, सार्वजनिक प्रयोगशाला और वात्सल्य पोषण पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल द्वारा दिए जा रहे भोजन, मुफ्त दवा और स्टाफ के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ मेडिसिन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों को इसके लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक, सीएमजीजीए आदिति, डॉ. मोना नागपाल, डॉ. जसवीर मलिक, डॉ. ललित वर्मा और डॉ. अमित मौजूद रहे। उपायुक्त ने मरीजों से किया सीधा संवाद मानसिक स्वास्थ्य कक्ष और नशामुक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपचाराधीन मरीजों के साथ संवाद किया। उन्होंने बिहार के मुस्तकीम से नशे की लत के कारणों को जाना और उत्तर प्रदेश की काजल से उनकी आपातकालीन स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ रोहित और राजीव से फोन पर बात कर उनका अस्पताल के इलाज संबंधित फीडबैक लिया। उनको भविष्य में नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। आर्टियोस अस्पताल को बुनियादी सुविधाओं पर जोर उपायुक्त ने इसके बाद आर्टियोस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मनोरोग इकाई और ओपीडी की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को प्रत्येक मरीज का संपूर्ण चिकित्सा ट्रैक रिकॉर्ड व्यवस्थित ढंग से रखने और डॉक्टरों को उनके इलाज की नियमित निगरानी करने के कड़े निर्देश दिए। ये दिए निर्देश उपायुक्त ने संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। इसके साथ पेयजल, साफ शौचालयों, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था करने, पर्याप्त बेड, जीवन रक्षक दवा, ऑक्सीजन और आपातकालीन सेवा 24 घंटे क्रियाशील रखने और चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बरेली में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

14 Jul 2026

कानपुर: बिल्हौर तहसील में आयकर विभाग का छापा, निबंधन कार्यालय में दो घंटे से जांच जारी

14 Jul 2026

Punjab Farmers Protest: किसानों ने पूरे पंजाब में टोल किए फ्री, मोहाली के दप्पर टोल पर धरना

सरयू नदी में कटान शुरू, स्थानीय लोगों में भय का माहौल

14 Jul 2026

दो वाहनों से बिहार ले जायी जा रही 69 पेटी शराब बरामद

14 Jul 2026
विज्ञापन

लाइब्रेरी में बढी सुविधा, बच्चों को सहूलियत

14 Jul 2026

विरोध प्रदर्शन करते संयुक्त वाम दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

14 Jul 2026
विज्ञापन

बच्चों को सम्मानित करते राज्यपाल

14 Jul 2026

VIDEO: 20 फिट गढ्ढा खोद कर चल रहा मरम्मत का काम, लोग बोले- बनाया जा रहा चेंबर

14 Jul 2026

VIDEO: भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा के कार्यक्रम का आयोजन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हुए शामिल

14 Jul 2026

VIDEO: ऑन ड्यूटी डीएसएस की पिटाई पर आक्रोश, शताब्दी रोकने की चेतावनी; डीआरएम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन

14 Jul 2026

गुरुग्राम: नालियों की सफाई के बाद भी सड़क पर सीवेज की गंदगी, सेक्टर 40 में टूट रही है सड़क

14 Jul 2026

चंदौली में गंगा किनारे मुख्यमंत्री की मां के नाम पर हरिशंकरी का पौधरोपण;video

14 Jul 2026

सोनभद्र में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत;video

14 Jul 2026

चंदौली में 320 करोड़ की सड़क पर हरियाली का सपना सूखा, आधे से ज्यादा खजूर के पेड़ उखाड़े गए;video

14 Jul 2026

आजमगढ़ में पुरानी जेल परिसर के पास मिला कटा हुआ मानव पैर;video

14 Jul 2026

35 फीट गहरे कुएं में गिरे कारीगर को स्थानीय युवक ने बचाया;video

14 Jul 2026

VIDEO: वक्फ बोर्ड में घोटाले का आरोप, जांच की मांग; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

14 Jul 2026

MP: एसआई की नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 14 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर बिहार पहुंचे तो खुली पोल

14 Jul 2026

गोंडा में मुलायम-अखिलेश की तस्वीरों के साथ लगाई गई विवादित होर्डिंग, सपाइयों ने हटवाई

14 Jul 2026

मजीठ मंडी कमेटी प्रधान अनिल मेहरा ने पुरानी कमेटी के आरोपों पर दी सफाई

14 Jul 2026

नोएडा: 600 क्रिकेटरों ने दिखाया दम

14 Jul 2026

तुर्कवलिया में ठोकर से रुका बाढ़ का खतरा

14 Jul 2026

बिजली कटौती के खिलाफ सपा ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Kullu Congress Protest: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा, जांच और कार्रवाई की मांग

14 Jul 2026

Himachal Agriculture Alert: मंडी में मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवॉर्म का हमला, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को किया सतर्क

14 Jul 2026

धमकी भरी ई-मेल के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई, जीआरपी ने चलाया सघन जांच अभियान

14 Jul 2026

देवप्रयाग पयाल गांव के पास बस व कार की टक्कर, एक महिला समेत कुछ यात्री चोटिल

14 Jul 2026

Sirmour News: राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस की पदयात्रा, श्री जगन्नाथ मंदिर में भजन-कीर्तन

14 Jul 2026

Baghpat: बड़ौत व्यापारी हत्याकांड: विनीत अग्रवाल ने व्यापारियों से की एकजुट रहने की अपील

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed