फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV cameras will be installed at authorized cuts, while unauthorized ones will be closed; opening them will result in an FIR being lodged.

Panipat News: वैध कटों पर लगाए जाएंगे सीसीसीटी कैमरे, अवैध होंगे बंद, खोलने पर कराई जाएगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at authorized cuts, while unauthorized ones will be closed; opening them will result in an FIR being lodged.
जीटी रोड पर खोला गया कट। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के वैध कटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि अवैध कट बंद कराए जाएंगे। यदि कोई ढाबा या पेट्रोल पंप संचालक बंद किए गए कट को दोबारा खोलता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और हेलमेट व सीट बेल्ट के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को सुरक्षित बनाने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 21 कट हैं। इनमें कुछ वैध और कुछ अवैध हैं। उन्होंने अधिकारियों को अवैध कट बंद कराने और वैध कटों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां ब्रेकर, सफेद पट्टियां और आवश्यक संकेतक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारी और वाणिज्यिक वाहनों पर रात के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगवाना अनिवार्य करने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गड्ढों की मरम्मत, इसराना फ्लाईओवर के पास यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्कूलों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।
रोहतक बाईपास से एनएच-709 के डिवाइडर को पार्क की तर्ज पर विकसित कर वहां बड़ा तिरंगा लगाने का भी निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में हुई कई सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना प्रमुख कारण रहा है। यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

हिट एंड रन मामलों के जल्द निपटारे पर जोर
बैठक में हिट एंड रन के मामलों के त्वरित निपटारे पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना मुआवजे से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के उद्योगपतियों की सीएसआर गतिविधियों की सूची तैयार कर सड़क सुरक्षा और जनहित के कार्यों में उनका सहयोग लेने को कहा।

अवैध कट और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी
पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कटों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के चालान किए जाएंगे।

निजी एंबुलेंस और आयुष्मान अस्पतालों पर भी नजर
उपायुक्त ने सरकारी अस्पतालों के आसपास अनधिकृत रूप से खड़ी निजी एंबुलेंस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत घायलों और मरीजों को कैशलेस इलाज देने में लापरवाही करने वाले निजी अस्पतालों की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार काम नहीं करने वाले अस्पतालों को योजना के पैनल से बाहर किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल और डीएसपी यातायात सुरेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed