फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   RWA office bearers clash; allegations traded

Panipat News: आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में मारपीट, लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
RWA office bearers clash; allegations traded
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। टीडीआई सिटी में आरडब्ल्यूए की महिला सचिव और पूर्व उप प्रधान के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सचिव ने पूर्व उप प्रधान पर ऑनलाइन मीटिंग में अभद्र टिप्पणी करने, घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला करने और उनके व बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व उप प्रधान ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए महिला और उसके परिजनों पर अपनी पत्नी, नाबालिग बेटी और खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराया और सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला सचिव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए चुनाव की रंजिश के चलते पूर्व उप प्रधान ने 22 सितंबर को ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को वह इस संबंध में बात करने पूर्व उप प्रधान के पास गई थीं। आरोप है कि वहां उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पूर्व उप प्रधान ने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर हमला किया। महिला सचिव ने अपने दो वर्षीय बच्चे और बेटे के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उप प्रधान ने आरोपों को बताया निराधार
पूर्व उप प्रधान का कहना है कि स्टेट रजिस्ट्रार की ओर से लगाए गए स्टे के कारण महिला सचिव वर्तमान में इस पद पर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला का बेटा उनकी नाबालिग बेटी पर अभद्र टिप्पणी करता था। टोकने पर महिला पक्ष ने रंजिश रखनी शुरू कर दी और उनके परिवार के साथ मारपीट की। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed