Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
A special, intensive vehicle-checking drive begins today in Panipat; authorities will crack down on vehicles lacking number plates or those with tinted (black) films.
{"_id":"6ad61ede9296d6575e01b4cf","slug":"video-a-special-intensive-vehicle-checking-drive-begins-today-in-panipat-authorities-will-crack-down-on-vehicles-lacking-number-plates-or-those-with-tinted-black-films-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में वाहनों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान आज से, बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में वाहनों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान आज से, बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा
पानीपत। जिला पुलिस ने वाहनों की विशेष चेकिंग के लिए एक अभियान मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इस अभियान के दायरे में केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि पुलिस कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल होंगे।
पुलिस थानों, चौकियों, कार्यालयों और पुलिस लाइन परिसर में भी वाहनों की सघन जांच की जाएगी।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को उसके पद, प्रभाव या पहचान के आधार पर नियमों से कोई छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि कानून सभी के लिए समान है। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके साथ अपराधों की रोकथाम करना और आमजन की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है। नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। पुलिस प्रशासन ने पानीपत के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट व एचएसआरपी सुनिश्चित करें। वे ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखें।
इन बिंदुओं पर रहेगी विशेष नजर
बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहन।
-हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बिना दौड़ने वाली गाड़ियां।
-खिड़कियों और शीशों पर निर्धारित मानकों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म या प्रतिबंधित काली जाली का प्रयोग करने वाले वाहन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।