{"_id":"6ad5d0ce947847e639037c05","slug":"video-video-lkhanauu-ma-takakara-ka-btha-ubra-calka-ka-pata-mabil-oura-5500-rapaya-chhanakara-farara-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में टक्कर के बाद उबर चालक को पीटा, मोबाइल और 5,500 रुपये छीनकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में टक्कर के बाद उबर चालक को पीटा, मोबाइल और 5,500 रुपये छीनकर फरार
तेलीबाग के वृंदावन सेक्टर-14 स्थित उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह उबर टैक्सी और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने टैक्सी चालक को कार से बाहर निकालकर पीटा और उसका मोबाइल फोन व जेब में रखे 5,500 रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
धर्मावत खेड़ा निवासी विष्णु कुमार दीक्षित सोमवार सुबह करीब सात बजे सवारी लेने के लिए उतरेठिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के पास पहुंचने पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी कार में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे।
आरोप है कि टक्कर के बाद दोनों ने विष्णु को कार से बाहर निकाल लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वे उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 5,500 रुपये लेकर मौके से भाग निकले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।