{"_id":"67935c46ac5d83fbcd092aa2","slug":"video-young-man-was-arrested-with-76-milligrams-of-smack-in-narnaul","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में 76 मिलीग्राम स्मैक सहित एक युवक को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में 76 मिलीग्राम स्मैक सहित एक युवक को किया काबू
नारनौल के ताजपुर मोड़ के पास वीरवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने स्मैक सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात को गश्त के दौरान ताजपुर मोड़ के पास मौजूद थी। इसी समय एक गुप्त सूचना मिली कि ताजपुर का रिंकू कुमार अपनी पेंट की जेब में नशीला पदार्थ रख कर बेचने के लिए ताजपुर रोड के नजदीक एमआर स्कूल के पास खड़ा है।
सूचना पाकर पुलिस तुरंत एमआर स्कूल की ओर पहुंची तो एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर युवक तेज तेज चलने लगा। जिसे काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रिंकू कुमार बताया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट विक्रांत यादव ईटीओ स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे।
इसके बाद रिंकू की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सिल्वर फॉयल सहित पुड़िया बरामद हुई। जिसे खोलकर चेक किया तो उसके अंदर से ब्राउन रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जब रिंकू कुमार से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह स्मैक है। इसके बाद सिल्वर फॉयल सहित इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर वजन कराया तो उसका वजन 76 मिलीग्राम था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।