फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two days left for ITI admissions; institute to remain open on Sunday as well.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए दो दिन बाकी, रविवार को भी खुलेगा संस्थान

Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two days left for ITI admissions; institute to remain open on Sunday as well.
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को विभिन्न ट्रेडों में 11 युवाओं ने दाखिला लिया। एनसीवीटी ट्रेड में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। युवाओं की सुविधा को देखते हुए संस्थान रविवार को भी खुला रहेगा। अब छात्रों के पास दाखिले के लिए केवल दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट और टीपीईएस समेत अन्य ट्रेडों में युवाओं ने प्रवेश लिया। संस्थान में अब कुछ ही सीटें खाली हैं। इन सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

संस्थान के अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे दाखिले के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। वहीं, एससीवीटी ट्रेडों में दाखिले नए आदेश आने तक जारी रहेंगे। इनकी संभावित अंतिम तिथि 8 सितंबर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, नोडल अधिकारी, आईटीआई महेंद्रगढ़ ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ देने के लिए रविवार को भी संस्थान खुला रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed