फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   six-foot-long cobra was found inside a motorcycle parked at the Canal Department's pump station in Nangal Chau

नारनौल: बाइक में छिपे छह फीट लंबे कोबरा को देखकर युवक के उड़े होश, गोरक्षा दल ने किया रेस्क्यू; देखें VIDEO

Sun, 30 Aug 2026 03:37 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

बाइक में कोबरा के छिपे होने से नहर विभाग के कर्मचारियों में अफरा तफरी मैच गई और उन्होंने बिना जोखिम उठाए तत्काल गोरक्षा दल को इसकी सूचना दी जिसके कोबरा का रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
six-foot-long cobra was found inside a motorcycle parked at the Canal Department's pump station in Nangal Chau
कोबरा का रेस्क्यू करते हुए गोरक्षा दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी की ढाणी बाया वाली के रास्ते पर स्थित नहर विभाग पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की खड़ी बाइक के अंदर करीब छह फीट लंबा कोबरा सांप छिपा हुआ दिखाई दिया। बाइक में कोबरा के छिपे होने से नहर विभाग के कर्मचारियों में अफरा तफरी मैच गई और उन्होंने बिना जोखिम उठाए तत्काल गोरक्षा दल को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सुधीर चौधरी अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ बाइक के अंदर छिपे कोबरा को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन




टीम के सदस्यों ने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान गोरक्षा दल की टीम से गौतम नंबरदार, सनी मोहनपुर और नीरज सहित नहर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed