Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
On Gopashtami, crowds of devotees flocked to *gaushalas* (cow shelters) to worship *Gomata* (the sacred cow) and pray for happiness and prosperity.
{"_id":"6afc8eb23e547e30d6008208","slug":"video-on-gopashtami-crowds-of-devotees-flocked-to-gaushalas-cow-shelters-to-worship-gomata-the-sacred-cow-and-pray-for-happiness-and-prosperity-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
नारनौल।
शहर में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गोशालाओं और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गोशालाओं में हवन, पूजन और अन्नकूट प्रसाद वितरण के आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री गोपाल गोशाला में सुबह हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने गोमाता को साड़ी, वस्त्र, पुष्पमालाएं और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने गोमाता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूरे परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
इसी प्रकार निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में भी गोपाष्टमी पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अश्वनी शास्त्री ने मुख्य यजमान संतोष, बद्री प्रसाद गर्ग और गोशाला संरक्षक सुनील यादव से विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन संपन्न करवाया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और सैंकड़ों लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
शहर की उपचार गोशाला सहित अन्य स्थानों पर भी अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। पर्व के दौरान समाजसेवियों, गोभक्तों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोपूजन और सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गोमाता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।