{"_id":"6afc8f4d1c7aef2c190ed781","slug":"vinay-ahlawats-bat-created-a-stir-chu-defeated-hyderabad-by-47-runs-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131878-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विनय अहलावत के बल्ले ने मचाया धमाल, सीएचयू ने हैदराबाद को 47 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विनय अहलावत के बल्ले ने मचाया धमाल, सीएचयू ने हैदराबाद को 47 रन से हराया
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू में आयोजित 22वें अखिल भारतीय वाइस चांसलर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीएचयू) की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद को 47 रन से हराकर अपनी ताकत दिखाई। इस जीत में डॉ. विनय अहलावत की तूफानी शतकीय पारी सबसे खास रही।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएचयू की टीम ने 20 ओवर में 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के सलामी बल्लेबाज डॉ. विनय अहलावत और रामवीर गुर्जर ने पहले विकेट के लिए 149 रन जोड़े। डॉ. विनय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 65 गेंदों में 124 रन बनाए। वहीं, रामवीर गुर्जर ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली।
215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम सीएचयू के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। मनोज बिष्ठ और डॉ. राकेश कुमार ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को झटके दिए। संजीव कुमार, डॉ. शाहजहां और डॉ. सुमित सैनी ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। इस तरह सीएचयू ने 47 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
तीन मैचों में दो जीत
सीएचयू की टीम अब तक खेले गए तीन लीग मुकाबलों में से दो में जीत हासिल कर चुकी है। इस प्रदर्शन से टीम की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर टीम का शानदार प्रदर्शन पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।