{"_id":"6afc8f9ab5e75a3e210b3476","slug":"googood-touch-was-taught-yet-bad-touch-did-not-stopot-stop-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147831-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गुड टच सिखाया, पर बैड टच फिर भी नहीं थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गुड टच सिखाया, पर बैड टच फिर भी नहीं थमा
विज्ञापन
नारनौल। एक घर के बाहर बच्ची अपने खेल में मगन थी। गली में जानी-पहचानी आवाजें थीं, सामने वाले कमरे में रहने वाला किरायेदार भी रोज दिखता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस चेहरे को रोज देखा जाता है, वही एक मासूम की दुनिया उजाड़ने वाला है।
उस व्यक्ति ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुला लिया। कुछ ही देर में घर के भीतर काम कर रही मां के कानों में बच्ची के रोने की आवाज पड़ी। मां के हाथ वहीं रुक गए। उसने दौड़कर आवाज की ओर कदम बढ़ाए। मां को आते देखकर आरोपी ने बच्ची को कमरे से बाहर धकेल दिया।
बच्ची कांप रही थी। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मां ने उसे सीने से लगाया और बहुत धीरे से पूछा कि क्या हुआ। टूटते शब्दों में बच्ची ने जो बताया, उसने मां के पैरों तले जमीन खींच ली। मां ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद शुरू हुआ अदालत का लंबा सफर। तारीखें बढ़ती रहीं, बच्ची बड़ी होती रही, पर मां ने हार नहीं मानी। करीब छह साल बाद अदालत ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
जागरूकता के बावजूद नहीं थम रहे मामले
जिले में बच्चों को यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा से बचाने के लिए प्रशासन और सरकार नियमित जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। स्कूलों में गुड टच-बैड टच सिखाया जा रहा है और गांवों में नुक्कड़ नाटक हो रहे हैं। फिर भी जिले में हर साल औसतन पांच मासूम इसका शिकार बन रहे हैं। पिछले दो वर्षों में पॉक्सो एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज हुए हैं। 2025 में छह और 2026 में अब तक पांच मामले सामने आए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ज्यादातर मामलों में आरोपी अनजान नहीं, बल्कि आस-पड़ोस के लोग या परिचित ही निकले। यह बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
जब रंजिश में हथियार बना पॉक्सो
एक मामले में यह सच भी सामने आया कि आपसी रंजिश में कुछ लोग पॉक्सो एक्ट को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। एक परिवार ने अपने 50 वर्षीय पड़ोसी पर मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे के साथ गलत कार्य का आरोप लगाया। जांच में सभी आरोप निराधार निकले और आरोपी को गलत फंसाया गया था।
वर्जन:
पीडोफिलिया एक मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति को किशोरावस्था से पहले के बच्चों के प्रति बार-बार तीव्र यौन कल्पनाएं और आकर्षण होता है। ऐसे लोग चाहकर भी अपनी इच्छाओं पर काबू नहीं रख पाते। वहीं कई बार निर्दोष व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से दोबारा जोड़ने में लंबा समय लग जाता है।-डॉ. अनिल यादव, मनोचिकित्सक, नारनौल।
वर्जन:
स्कूलों और संस्थानों में पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम कर रही है जिनमें बच्चों को गुड-बैड टच और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी जा रही है। ज्यादातर मामलों में परिचित और करीबी लोग ही घटना को अंजाम देते हैं। इसलिए आमजन से अपील है कि बच्चों से बात कर दिनभर का हाल जानें, कुछ भी संदिग्ध लगे तो सतर्क रहें और पुलिस को सूचित करें।-डॉ. कविता, उप पुलिस अधीक्षक, नारनौल।