Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On Gopashtami, crowds of devotees flocked to *gaushalas* (cow shelters) to worship *Gomata* (the sacred cow) and pray for happiness and prosperity.

गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

Tue, 17 Nov 2026 10:58 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:58 PM IST
On Gopashtami, crowds of devotees flocked to *gaushalas* (cow shelters) to worship *Gomata* (the sacred cow) and pray for happiness and prosperity.
नारनौल। शहर में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गोशालाओं और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गोशालाओं में हवन, पूजन और अन्नकूट प्रसाद वितरण के आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री गोपाल गोशाला में सुबह हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने गोमाता को साड़ी, वस्त्र, पुष्पमालाएं और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने गोमाता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूरे परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। इसी प्रकार निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में भी गोपाष्टमी पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अश्वनी शास्त्री ने मुख्य यजमान संतोष, बद्री प्रसाद गर्ग और गोशाला संरक्षक सुनील यादव से विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन संपन्न करवाया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और सैंकड़ों लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। शहर की उपचार गोशाला सहित अन्य स्थानों पर भी अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। पर्व के दौरान समाजसेवियों, गोभक्तों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोपूजन और सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गोमाता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंबा: जिला युवा महोत्सव में 54 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

17 Nov 2026

वीडियो: मांगों को लेकर चंबा में गरजे पेंशनर, निकाली रोष रैली

17 Nov 2026

जमीन के मामले में दिल्ली से लौटते ही टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला ड्रामा

17 Nov 2026

Video: अवध लेडीज क्लब के 90 साल पूरे, ‘अवध शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुईं महिलाएं

17 Nov 2026

बिलासपुर: आट्या-पाट्या के सीनियर पुरुष, महिला वर्ग में बिलासपुर बना विजेता

17 Nov 2026
विज्ञापन

Video: गोपाष्टमी पर गोमाता का पूजन कर खिलाया हरा चारा और गुड़

17 Nov 2026

हमीरपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन

मिर्जापुर: महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

17 Nov 2026

वाराणसी: पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

17 Nov 2026

शाहजहांपुर: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

17 Nov 2026

बलरामपुर: तालाब में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका से सनसनी

17 Nov 2026

बजरंग आश्रम पावन धाम में श्रद्धा से मनाया शहीद करतार सिंह सराभा का 111वां शहीदी दिवस

17 Nov 2026

सुजानपुर: नरेंद्र ठाकुर बोले- सरकारी अधिकारी राजनीतिक दबाव में नहीं, नियमों से करें काम

वीडियो: तंबाकू छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो के नारों से गूंजा कांगड़ा के जयसिंहपुर का रोपड़ी गांव

17 Nov 2026

जिला परिषद में 104 कामों की री-कोटेशन के विरोध में 14 पार्षद धरने पर बैठे

17 Nov 2026

मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी, 500 रुपये में खरीदा था दिवाली बंपर का टिकट

17 Nov 2026

संतकबीरनगर: तीन दिन से लापता टेंपो चालक का कुआनो नदी में मिला शव

17 Nov 2026

VIDEO: आठ सौ साल पुराने देव वृक्ष पारिजात की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बढ़ने लगी नमी

17 Nov 2026

बरेली: बहेड़ी में केसर चीनी मिल की जमीन 41 करोड़ रुपये में नीलाम

17 Nov 2026

एएमयू के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह

17 Nov 2026

सोलन: लोट्स पब्लिक स्कूल जाबली में अवनी बेस्ट गर्ल व साहिल को बेस्ट ब्वॉय चुना

17 Nov 2026

सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स के सम्मान में सम्मान समारोह

17 Nov 2026

नोएडा सेक्टर 120 आम्रपाली जोडियक में सैलरी ना मिलने के कारण काम छोड़कर सोसाइटी के बाहर बैठे सुरक्षाकर्मी।

17 Nov 2026

युवती पर चाकू से हमला, विरोध में हिंदू दल ने किया प्रदर्शन

17 Nov 2026

नोएडा में टैक्सी कार में लगी आग, एक की मौत

17 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: प्रश्नपत्र नहीं मिलने पर ब्लैकबोर्ड पर लिखकर कराई परीक्षा

17 Nov 2026

बिजली दफ्तरों में सुविधाओं की कमी पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल

17 Nov 2026

बदायूं: झंडी पूजन के साथ मेला ककोड़ा शुरू, गंगा तट पर पहुंचने लगे कल्पवासी

17 Nov 2026

फरीदाबाद: राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन कैंप की शुरुआत, तैयारियों को परखेंगे कुल 14 खिलाड़ी

17 Nov 2026

तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव अभिरंग में नृत्य, नाटक व मिमिक्री का प्रदर्शन हुआ

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed