Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Narnaul: Foundation stone for martyrs' memorial and museum to be laid within six months; Rao Inderjit Singh makes the announcement in Nasibpur
{"_id":"6afb25ffbfdcffa7b9097739","slug":"video-narnaul-foundation-stone-for-martyrs-memorial-and-museum-to-be-laid-within-six-months-rao-inderjit-singh-makes-the-announcement-in-nasibpur-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: छह माह में शहीद स्मारक एवं संग्रहालय का होगा शिलान्यास, राव इंद्रजीत सिंह ने नसीबपुर में की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: छह माह में शहीद स्मारक एवं संग्रहालय का होगा शिलान्यास, राव इंद्रजीत सिंह ने नसीबपुर में की घोषणा
नारनौल। नसीबपुर की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को शौर्य दिवस के अवसर पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर 1857 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने घोषणा की कि नारनौल में शहीद स्मारक एवं संग्रहालय के निर्माण का शिलान्यास अगले छह महीने के भीतर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक परियोजना में भले ही देरी हुई है, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने के प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 1857 के नसीबपुर युद्ध की 169वीं वर्षगांठ पर युवा इंकलाब संगठन, महेंद्रगढ़ एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी को क्षेत्र के वीर शहीदों के बलिदान और आजादी के संघर्ष की गौरवगाथा से परिचित करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आयोजनकर्ता कुलदीप की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से कवियों और साहित्यकारों को आमंत्रित कर इस क्षेत्र के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत को न भूले।
उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को सर्वसमाज का साझा संघर्ष बताते हुए कहा कि राव तुलाराम के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध हुई लड़ाई में किसी एक जाति या समुदाय के लोग नहीं, बल्कि विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों ने भाग लिया था। मेवात के लोगों ने भी इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का संस्मरण सुनाते हुए बताया कि जब वे कांग्रेस में और उस समय गुड़गांव से लोकसभा टिकट मिलने को लेकर सवाल उठाए गए तो उनके पिता ने उन्हें मिर्जा गालिब की पुस्तक के माध्यम से मेवात के लोगों की ऐतिहासिक भूमिका समझाई थी। उन्होंने बताया कि विदेश राज्य मंत्री रहते हुए रूस के राजदूत ने उनसे मुलाकात कर उनके परदादा राव तुलाराम से संबंधित एक ऐतिहासिक पत्र भेंट किया था। इसमें रूस की ओर से राव तुलाराम को भारत के प्रथम राजदूत के रूप में मान्यता देने का उल्लेख था। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई धर्म और जाति के आधार पर नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और अपना शासन स्थापित करने की भावना से लड़ी गई थी। उन्होंने शहीद स्मारक निर्माण में आ रही जमीन संबंधी बाधाओं का उल्लेख करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव और स्थानीय कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिलान्यास के अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव को विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कि भाजपा सरकार में ही शहीदों को सही सम्मान मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।