{"_id":"6afa1709c5250eff6a036556","slug":"jjp-intensifies-public-outreach-campaign-for-mahendragarh-rally-narnol-news-c-195-1-nnl1001-142438-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रैली के लिए जेजेपी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रैली के लिए जेजेपी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
Mon, 16 Nov 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
15jjrp05- बेरी में पूर्व विधायक रमेश खटक व अन्य नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : पार्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर रविवार को पूर्व विधायक रमेश खटक ने बेरी हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर झज्जर जिला प्रभारी उपेंद्र कादियान और जिला अध्यक्ष अजय गुलिया भी मौजूद रहे। नेताओं ने ग्रामीणों को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारों के बारे में बताया।
पूर्व विधायक रमेश खटक ने कहा कि जेजेपी किसान, मजदूर, युवा और गरीब वर्ग की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता देंगे।
विज्ञापन
जिला प्रभारी उपेंद्र कादियान ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती चोरी, लूट और फिरौती की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। वहीं, जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने कहा कि महेंद्रगढ़ रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी स्व. देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए किसान, मजदूर और गरीबों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी।