Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Narnaul: A man murdered his brother following a land dispute; police have launched an investigation based on a complaint filed by the deceased's son.
{"_id":"6ad77eeef30be16835092390","slug":"video-narnaul-a-man-murdered-his-brother-following-a-land-dispute-police-have-launched-an-investigation-based-on-a-complaint-filed-by-the-deceaseds-son-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जमीनी विवाद के चलते भाई ने की भाई की हत्या मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस जुटी जांच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: जमीनी विवाद के चलते भाई ने की भाई की हत्या मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस जुटी जांच में
गांव नूनी कलां में एक भाई ने अपने बेटे व परिजनों के साथ मिलकर अपने ही भाई की हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इस बारे में मृतक के बेटे अनिल ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने अपने चाचा-ताऊ के परिवार के सदस्यों पर पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव नूनी कलां में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सगे भाई ने अपने बेटे व परिजनों के साथ मिलकर करीब 58 वर्षीय इंद्रपाल की हत्या कर दी। इंद्रपाल खेतीबाड़ी का काम करता था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक इंद्रपाल के बेटे अनिल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसके पिता इंद्रपाल खेत से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के अड्डे के पास उन पर हमला कर दिया गया। अनिल का आरोप है कि हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उनके पिता की मौत हो गई। उसने हमले में अपने चाचा-ताऊ के परिवार के सदस्यों के शामिल होने का आरोप लगाया है। अनिल ने बताया इससे पहले जनवरी में भी उसके पिता पर रात के समय हमला किया गया था। उस हमले में उनके दोनों पैर टूट गए थे और पैरों में रॉड डाली गई थीं। अनिल ने बताया कि उस मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। उसका कहना है कि परिवार के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। हालांकि, उसने विवाद की वजह स्पष्ट नहीं बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।