{"_id":"6ad6639ad4c9934c4a0e28ea","slug":"three-major-roads-in-mahendragarh-to-undergo-a-transformation-target-set-to-complete-the-work-within-two-months-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131159-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ की तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, दो माह में काम पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ की तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, दो माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की तीन प्रमुख सड़कों की हालत सुधरने से हजारों शहरवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका की ओर से इन सड़कों का निर्माण कार्य दो महीने में पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है। सड़कों के बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
नगरपालिका ने जिन तीन सड़क मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता दी है, उनमें सब्जी मंडी गेट से ब्रह्मचारी आश्रम होते हुए राव बहादुर सिंह की कोठी तक का मार्ग, मसानी चौक से गौशाला रोड होते हुए रेलवे फाटक तक का मार्ग और राव तुलाराम चौक से सीएसडी कैंटीन तक का मार्ग शामिल है।
सब्जी मंडी गेट से ब्रह्मचारी आश्रम होते हुए राव बहादुर सिंह की कोठी तक सड़क बनने से सब्जी मंडी के व्यापारियों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, मसानी चौक से गौशाला रोड होते हुए रेलवे फाटक तक सड़क का निर्माण पूरा होने से इस मार्ग पर रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। राव तुलाराम चौक से सीएसडी कैंटीन तक सड़क सुधरने से भी स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
निर्धारित समय में पूरा होगा निर्माण कार्य
नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि शहर का विकास और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार काम करवाने और तय समय में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।