फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees expressed resentment over officials not being present in their offices.

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों के कार्यालय में नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने जताया रोष

Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed resentment over officials not being present in their offices.
नारनौल। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले बिजली कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। चार दिन तक सिटी उपमंडल कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई और दो घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सबसे पहले सिटी उपमंडल कार्यालय में एक घंटे तक निगम प्रबंधन और एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे लेकिन वहां भी कोई अधिकारी नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ गया।
विज्ञापन

जिला सचिव चिंतामणी गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी पिछले पांच दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीओ और कार्यकारी अभियंता कार्यालय में अधिकारियों के नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में टीएनपी किट और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना तथा तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में तैनात करना शामिल है। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को लेकर 21 अक्टूबर को भी कार्यकारी अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रधान आशीष गौरा, अशोक सैनी, सूरज कौशिक, कर्मवीर जाखड़, रामअवतार यादव, आनंद लाठा, रोशन लाल और प्रवीण सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed