{"_id":"6a412dbda7356d2a04098826","slug":"video-narnaul-10-lakh-postcards-to-be-sent-to-the-pm-to-implement-womens-reservation-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: महिला आरक्षण लागू करने के लिए पीएम को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: महिला आरक्षण लागू करने के लिए पीएम को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि संसद से पारित नारी वंदन अधिनियम को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देशभर से 10 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इन पोस्टकार्डों के माध्यम से महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई जाएगी। रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नारनौल के एक निजी होटल में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक एवं पत्रकार वार्ता में पर्ल चौधरी का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा नारी वंदन अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। पत्रकारों से बातचीत में पर्ल चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण का वादा किया, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस देशभर में महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अभियान चला रही है। साथ ही महिला आरक्षण के समर्थन में देशव्यापी मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।