Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, BAMS students are now also learning the method of preparing Chyawanprash.

नारनौल में अब बीएएमएस के विद्यार्थी भी सीख रहे च्यवनप्राश बनाने की विधि

Sat, 28 Nov 2026 04:26 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:26 PM IST
In Narnaul, BAMS students are now also learning the method of preparing Chyawanprash.
बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के बीएएमएस के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्राकृतिक माहौल में चयवनप्राश बनाने की विधि बताई जा रही है। इसके लिए करीब 60 विद्यार्थियों के बैच को च्यवनप्राश के उद्गम स्थान महर्षि च्यवन की तपो स्थली ढोसी धाम की पहाड़ी पर ले जाया गया और वहीं पर कुल 39 जड़ी बूटियों को पहचान कर और उनकी सटीक मात्रा के अनुसार चूल्हे पर करीब 15 घंटे की मेहनत के बाद च्यवनप्राश तैयार करवाया गया। कॉलेज प्रबंधन का उद्देश्य है कि विद्यार्थी चयवनप्राश बनाने के साथ साथ जड़ी बूटी को परखने में पारंगत हों और आमजन को गुणवत्तापूर्ण एकदम प्राकृतिक च्यवनप्राश मुहैया कराया जा सके। रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के डॉ. कुलभूषण शर्मा ने बताया कि कॉलेज परिसर में लगे आंवले के पेड़ों से आंवले को तोड़कर उसका काढ़ा कॉलेज में ही तैयार किया जाता है। इसके बाद अलग अलग पात्रों में काढ़े को भरकर विद्यार्थियों को ढोसी पहाड़ी ले जाया गया। वहीं पर विद्यार्थियों को एक एक जड़ी बूटी की पहचान व सटीक मात्रा अनुसार सभी मिश्रण को लोहे की कढ़ाई में चूल्हे पर तैयार किया। भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में च्यवनप्राश को सबसे प्रभावी रसायन औषधियों में गिना जाता है। बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटीकरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुलभूषण शर्मा के अनुसार, इसका पहला उल्लेख यजुर्वेद की टीका शतपथ ब्राह्मण में महर्षि च्यवन के संदर्भ में मिलता है। मान्यता है कि राजा शर्याति की पुत्री सुकन्या से विवाह के बाद महर्षि च्यवन को पुनर्यौवन प्रदान करने के लिए देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमार ने इसका निर्माण किया था और प्रथम प्रयोगकर्ता महर्षि च्यवन के नाम पर ही इसका नाम च्यवनप्राश पड़ा। डॉ. शर्मा बताते हैं कि आधुनिक दौर में कोविड-19 महामारी के दौरान च्यवनप्राश ने रोग प्रतिरोधक औषधि के रूप में विशेष पहचान बनाई। विभिन्न शोधों में यह बात सामने आई कि इसके सेवन से महामारी से बचाव में मदद मिली और चिकित्सा में उपयोग करने पर इसके उपद्रवों के शमन में भी सहायता मिली। च्यवनप्राश शरीर की सूक्ष्म कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य करता है। इसका प्रमुख घटक आंवला स्वास्थ्य की रक्षा और रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के साथ शरीर का कायाकल्प करता है। निर्माण प्रक्रिया के दौरान भी आंवले में मौजूद विटामिन-सी सुरक्षित रहता है। लवण रस को छोड़कर शेष रसों से युक्त यह औषधि शरीर को पोषण देती है, बुढ़ापे की गति धीमी करती है और तनाव से मुक्त रखती है। इसमें नागकेसर, इलायची, दालचीनी पाचन व वजन संतुलन में, वंशलोचन, कंटकारी, पिप्पली व वासा श्वसन तंत्र को मजबूत रखने में व गुडूची, अश्वगंधा व शतावरी तंत्रिका, प्रजनन और रक्त संवहन तंत्र को दुरुस्त करने में सहायक हैं। इससे स्मरणशक्ति, एकाग्रता, हृदय स्वास्थ्य और त्वचा की नई कोशिकाओं के निर्माण में लाभ मिलता है, जबकि चीनी व शहद परिरक्षक के साथ धातु पोषण का काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह रसायन चयापचय सुधारने और हड्डियों व मांसपेशियों को बल देने के साथ आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से बचाव में सहायक है। महर्षि च्यवन के आश्रम के समीप स्थित बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में हर वर्ष च्यवनप्राश बनाकर रोगियों को निशुल्क वितरित किया जाता है। बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है, ताकि विद्यार्थी च्यवनप्राश बनाने की विधि के साथ साथ जड़ी बूटी की पहचान करने में भी पारंगत हो सकें। -श्रीनिवास गुज्जरवार, प्राचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज, पटीकरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टोहाना के गांव बिढ़ाईखेड़ा में हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

28 Nov 2026

बच्चों को स्लेटियां खाने से रोकने के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी, स्कूलों व दुकानदारों को बिक्री रोकने की अपील

मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत

28 Nov 2026

सांसद राजा वड़िंग की टिप्पणी का फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने दिया जवाब

बरेली: फरीदपुर में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

28 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: मैराथन के साथ बद्दी में तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला शुरू

28 Nov 2026

वीडियो: चिंतपूर्णी दरबार में माता रानी के दर्शनों के लिए सुबह सवेरे उमड़े श्रद्धालु

28 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस को दी विदाई

हांसी के पेटवाड़ गांव में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत

28 Nov 2026

पल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ के द रैंच क्लब में पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल-3.0

धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्डों में मतदान जारी, सुरक्षा के लिए 200 पुलिसकर्मी तैनात

मेरठ: सोफिया गर्ल्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 100 मीटर दौड़ में लिया हिस्सा

28 Nov 2026

गाजीपुर पुलिस को मिली सफलता, दोहरे हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

28 Nov 2026

जौनपुर में बहुभोज में चाकूबाजी और मारपीट, युवक की मौत

28 Nov 2026

दो हाइवा की भिड़ंत में चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर निकाला

28 Nov 2026

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 55 लाख उड़ाने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया

28 Nov 2026

मेरठ: ठंड बढ़ने के साथ सुबह हल्का कोहरा, बैंक स्ट्रीट रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन

28 Nov 2026

नमो घाट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे संगमम का शुभारंभ

28 Nov 2026

वाराणसी में काशी-तमिल संगमम का आगाज, कुछ ही देर में शुरू होगा उद्घाटन कार्यक्रम

28 Nov 2026

कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, युवक-युवतियों को ले गई टीम

28 Nov 2026

कुरुक्षेत्र में सुबह 8: 00 तक छाई रही धुंध, धूप खिली तो मिली राहत

28 Nov 2026

मोगा की नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के कुल 22 वार्डों में मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

28 Nov 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया चुनावी मंथन, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना।

28 Nov 2026

VIDEO: जिलाधिकारी ने दिया एक व्यक्ति तीन वोट का मंत्र।

28 Nov 2026

VIDEO: बिना टिकट यात्रा करते 15 यात्री पकड़े, 12,600 रुपये जुर्माना।

28 Nov 2026

VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए 13 मुकाबले।

28 Nov 2026

VIDEO: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ओर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी।

28 Nov 2026

VIDEO: बाल विवाह पर प्रहार, बच्चों ने नाटक से जगाई गांव की चेतना।

28 Nov 2026

जलालाबाद में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पिस्टल बरामद

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed