{"_id":"6a9667a3238898548509b493","slug":"video-kanti-bus-stand-shooting-incident-in-ateli-escalates-mahapanchayat-to-be-held-if-no-arrests-are-made-by-september-4-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटेली में कांटी बस स्टैंड गोलीकांड मामले ने पकड़ा तूल, 4 सितंबर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली में कांटी बस स्टैंड गोलीकांड मामले ने पकड़ा तूल, 4 सितंबर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगी महापंचायत
गत दो रोज पहले गांव कांटी बस स्टैंड पर हुए गोलीकांड का मामला अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर मंगलवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर 4 सितंबर तक पुलिस प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो महापंचायत बुलाई जाएगी।
इससे पहले गांव नावदी, रामपुरा खेड़ी, कांटी एवं बिहाली के मौजिज लोगों और सरपंचों ने बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया था। बैठक में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए, अन्यथा क्षेत्र के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
खेड़ी गांव के सरपंच सत्यनारायण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की।
सरपंच देवी सिंह उर्फ देबू ने कहा कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमला किया।
उन्होंने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं और पुलिस केवल मामला दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगामी 4 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महापंचायत का आयोजन कर आंदोलन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत 30 अगस्त को तीन बाइक सवार युवकों ने कांटी बस स्टैंड पर दो अलग-अलग स्थानों पर दिनदहाड़े गोली चलाकर दुकान संचालकों को मारने का प्रयास किया था। हालांकि इस घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने दुकान संचालक रोहित की शिकायत पर गांव रामपुरा निवासी पंकज व भोलू सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष पनप रहा है। बैठक में नावदी, रामपुरा, खेड़ी, कांटी, बिहाली के सरपंचों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।