{"_id":"6aa7c918da2294b9f8086f53","slug":"video-narnaul-deputy-commissioner-anupama-anjali-heard-peoples-grievances-at-a-grievance-redressal-camp-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुनी लोगों की शिकायतें, कहा- जनता की परेशानी का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुनी लोगों की शिकायतें, कहा- जनता की परेशानी का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में बारी-बारी से सभी नागरिकों की सामूहिक व व्यक्तिगत शिकायतें सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। शिविर में आई अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना के तहत एक ही छत के नीचे नागरिकों की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम तरीके से न्याय मिल सके। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, एसडीएम गुरविंदर सिंह, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।