फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Priya Sharma, daughter of Jailaf village, appointed as Medical Officer.

Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ गांव की बेटी डॉ. प्रिया शर्मा मेडिकल ऑफिसर नियुक्त

Sun, 13 Sep 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Priya Sharma, daughter of Jailaf village, appointed as Medical Officer.
फोटो 10 प्रिया शर्मा
नारनौल। गांव जैलाफ की डॉ. प्रिया शर्मा का हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। प्रिया शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर गांव और इलाके का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति सिरसा के एससीएच, डब्बा वाली में हुई है। उन्होंने वर्ष 2019 में रोहतक पीजीआई में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। वर्ष 2025 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में मेडिकल ऑफिसर पद के लिए सफलता प्राप्त की। प्रिया शर्मा सुनीता शर्मा और रतन शर्मा की पुत्री हैं। वह दिवंगत पंडित रामानंद शर्मा की पोती हैं, जिनका सपना प्रिया को डॉक्टर बनाने का था। प्रिया ने अपनी मेहनत से यह सपना साकार किया है। प्रिया शर्मा के भाई दिवाकर शर्मा एम्स में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां सुनीता शर्मा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी वर्कर और बीएलओ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed