{"_id":"6aa6e262ab8c7b00980cdab5","slug":"district-childrens-understanding-to-be-tested-in-an-environment-quiz-on-the-16th-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145266-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 16 को पर्यावरण क्विज में परखी जाएगी जिले के बच्चों की समझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 16 को पर्यावरण क्विज में परखी जाएगी जिले के बच्चों की समझ
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग और एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से 16 सितंबर को जिला स्तरीय पर्यावरण क्विज आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंढाणा में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले के प्रत्येक राजकीय विद्यालय से तीन विद्यार्थियों की एक टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी।
पहले चरण में 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा होगी। इसमें नकारात्मक अंक नहीं होंगे। सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छह टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण में मंचीय क्विज होगी। इसमें प्रश्नोत्तरी के साथ दृश्य और श्रव्य-दृश्य दौर होंगे। सही जवाब पर अंक और जरूरत पड़ने पर बोनस अंक दिए जाएंगे। बराबरी होने पर टाई-ब्रेकर राउंड होगा।
प्रतियोगिता में पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, वायु प्रदूषण, मिशन लाइफ और हरियाणा के पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने अधिकारियों को सभी टीमों को प्रभारी शिक्षक के साथ समय पर प्रतियोगिता स्थल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।