{"_id":"6a79daaec307294ddc052165","slug":"video-central-trade-unions-and-kisan-morcha-stage-jail-bharo-protest-in-narnaul-200-people-court-arrest-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन, 200 लोगों ने दी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन, 200 लोगों ने दी गिरफ्तार
नारनौल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत विभिन्न संगठनों के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। लघु सचिवालय पार्क में एक सभा आयोजित की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला।
जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, भारत-अमेरिका डील वापस लेने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, खाली पदों को भरने और बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त, सभी फसलों के लिए सी2+50 फीसदी न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाने, किसानों और मजदूरों के कर्ज माफी तथा बिजली संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ड्यूटी पर मौजूद मजिस्ट्रेट विकास कुमार एसडीओ ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया और बाद में रिहा कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।