{"_id":"6abba421236a45dd5103db0f","slug":"video-narnaul-deepika-named-best-athlete-nishu-secures-first-place-in-1500m-race-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल : दीपिका बनीं बेस्ट एथलीट, निशु ने 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल : दीपिका बनीं बेस्ट एथलीट, निशु ने 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित 38वीं दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका को प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट चुना गया।
उन्होंने लंबी कूद में प्रथम और 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में निशु प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा सोनू तृतीय रहीं। लंबी कूद में दीपिका प्रथम, सुरक्षा द्वितीय और जिया तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, ज्योति द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रहीं। रिले दौड़ में खुशी की टीम प्रथम, ज्योति की टीम द्वितीय तथा बीरमती की टीम तृतीय रही। ऊंची कूद में जिया प्रथम, दीपिका द्वितीय और अंतिम तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और शारीरिक, मानसिक एवं संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि खेलों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलता है। खेल प्रभारी डॉ. एम. शिबगतुल्लाह कादिरी ने कहा कि प्रतियोगिता केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल भावना, एकजुटता और निरंतर प्रयास का उत्सव है। उप-प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि खेल हमें जीत में विनम्र और हार के बाद मजबूती से दोबारा खड़ा होना सिखाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।