फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A new pharmacy will be built at the Ayurvedic college in Narnaul, and various construction works will be carried out at a cost of ₹134 crore.

नारनौल में आयुर्वेदिक कॉलेज में बनेगी नई फार्मेसी, 134 करोड़ की लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य

Tue, 29 Sep 2026 03:52 PM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:52 PM IST
A new pharmacy will be built at the Ayurvedic college in Narnaul, and various construction works will be carried out at a cost of ₹134 crore.
जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक फार्मेसी का निर्माण किया जाएगा। विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 134 करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है और लोक निर्माण विभाग जल्द ही इसके टेंडर जारी करने की तैयारी में है। यह परियोजना न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि आम जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक दवाओं की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी: कुरुक्षेत्र के बाद यह हरियाणा की दूसरी राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी होगी। इसके शुरू होने से आयुर्वेदिक दवाओं के मामले में जिले और प्रदेश की निर्भरता दूसरे राज्यों पर कम होगी। यहां तैयार होने वाली दवाइयां जिले समेत पूरे प्रदेश के आयुष स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में सप्लाई की जाएंगी। विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान: वर्तमान में कॉलेज के छात्र परिसर में 200 से अधिक प्रजातियों के औषधीय पौधों का ज्ञान ले रहे हैं। विद्यार्थी पौधों की पहचान से लेकर उनके बीज, छाल, पत्ते, जड़, फूल और तेल के औषधीय उपयोग व सही मात्रा के बारे में सीख रहे हैं। फार्मेसी स्थापित होने के बाद विद्यार्थी दवा निर्माण की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने के बाद कॉलेज में नए आयुर्वेदिक कोर्स शुरू होने की भी पूरी संभावना है। फार्मेसी के शुरू हो जाने के बाद यहीं पर त्रिफला चूर्ण, हल्दी चूर्ण, आंवला चूर्ण, हींगवाष्टक, अश्वगंधा चूर्ण, पुनर्नवाधिरारिष्ठ, मुलेठी चूर्ण के अलावा विभिन्न प्रकार के अर्क व काढ़ों सहित अन्य दवाओं का निर्माण व उनकी क्वालिटी चेक करने का कार्य किया जाएगा। बॉक्स: 134 करोड़ की लागत से यहां पर फार्मेसी, 100 से अधिक ग्रुप वाइज स्टाफ क्वार्टर, रंगमंच, लड़कों व लड़कियों का हॉस्टल सहित मेडिकल सुपरिटेंडेंट व प्रिंसिपल क्वार्टर भी शामिल हैं। इस संस्थान को उच्चतम स्तर तक ले जाना ही मेरा लक्ष्य है। बजट पास हो गया है और आगे की सारी प्रक्रिया अब लोक निर्माण विभाग की ओर से की जानी है। फार्मेसी शुरू होने से दवा के मामले में जिला आत्मनिर्भर तो बनेगा ही, साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सीखने को मिलेगा। -श्रीनिवास गुज्जरवार, प्राचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज, पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज में कई निर्माण कार्य होने हैं और सरकार ने इसके लिए 134 करोड़ का बजट पास किया है। अब जल्द ही टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी। -अश्विनी कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सादाबाद के आगरा रोड पर मैक्स पिकअप में लगी आग

29 Sep 2026

लखनऊ में सीवर उफनाने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दुर्गंध से लोग परेशान

29 Sep 2026

सुल्तानपुर में दोहरा हत्याकांड, शिक्षक संघ के अध्यक्ष और स्कूल संचालक पत्नी की हत्या

29 Sep 2026

मंडी: दुष्कर्म मामले में आरोपी की तलाश जारी, पीड़िता ने पुलिस पर उठाए सवाल; मोबाइल और सोशल मीडिया एक्टिव होने का दावा

29 Sep 2026

हमीरपुर: डबल डेकर बसों पर एआरटीओ की कार्रवाई, सुरक्षा मानकों में फेल तीन बसें सीज

29 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर में 15 दिन में 3 हजार कुत्तों को लगेगा रेबीज रोधी टीका, विभाग ने तय किया लक्ष्य

29 Sep 2026

जालौन: चितौरा रोड पर फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, तीन दिन से अंधेरे में 150 घर, सीएम पोर्टल पर शिकायत की तैयारी

29 Sep 2026
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में बच्चों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, दमकल और यातायात पुलिस के दायित्व बताए

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

29 Sep 2026

सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

29 Sep 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

29 Sep 2026

सीतापुर में गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

29 Sep 2026

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं समस्याएं

बदायूं में सुबह-सुबह छाया कोहरा, सितंबर में दिसंबर जैसा हाल; देखें वीडियो

29 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल

29 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

29 Sep 2026

दिल्ली में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ी टैक्सी

29 Sep 2026

लखनऊ के वजीरगंज में बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर

29 Sep 2026

लखनऊ: वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर तो एलडीए की ओर से इमारत की जैक लगाकर कराई जा रही मरम्मत

29 Sep 2026

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी

29 Sep 2026

वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

29 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वादों की लगी झड़ी; 5318 मतदाता चुनेंगे डीएसबी परिसर का अध्यक्ष

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

29 Sep 2026

वीडियो: नियमितीकरण की मांग को लेकर निकाय कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

29 Sep 2026

वीडियो: सामाजिक कार्यकर्ता घिल्डियाल कांग्रेस में होंगे शामिल

29 Sep 2026

वीडियो: कोसी नदी में दस टायरा ट्रकों पर रोक की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: प्रेमांनद महाराज के शिष्य की मौत पर संतों में उबाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: महिला से अभद्रता के मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed