{"_id":"6a9c336cb50e492d3d06afcd","slug":"video-kurukshetra-government-has-registered-cases-against-500-employees-but-we-will-not-yield-shastri-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: 500 कर्मचारियों पर मामले दर्ज करवा चुकी सरकार, लेकिन झुकेंगे नहीं : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: 500 कर्मचारियों पर मामले दर्ज करवा चुकी सरकार, लेकिन झुकेंगे नहीं : शास्त्री
कुरुक्षेत्र। एक माह से प्रदेश में निकाय सफाई व दमकल कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर है लेकिन सरकार इन मांगों को पूरा करने की बजाए अलग-अलग धाराओं में 500 कर्मचारियों पर मामले दर्ज करवा चुकी है। यहां तक महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस से दमन कराया है। उनके बाल तक नौचे गए हैं। थाने व चौकियों में अवैध रूप से बंदी बनाकर कर्मचारियों को पीटा गया है, जो अमानवीय है।
ये गंभीर आरोप नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने लगाए। वे शनिवार देर शाम यहां थानेसर नगर परिषद कार्यालय पर सफाई व दमकल कर्मियों द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे थे। विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों से आंदोलन कमजोर पड़ने वाला नहीं है। कर्मचारी हर प्रकार के जुल्म सहते हुए मजबूती से खड़े हैं। शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एस्मा लगाने की धमकी देते हुए पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के लिए कर्मचारियों को नोटिस दिया था लेकिन पूरे प्रदेश में कोई भी कर्मचारी सरकार की इस धमकी से नहीं डरा है। सभी कर्मचारी हड़ताल मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। वे अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
राज्य प्रधान ने कहा कि प्रदेश के सभी संगठन, हर वर्ग के लोग कर्मचारियों के इस आंदोलन के साथ खड़ा है। आज रविवार को इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा। वहीं 10,11,12 सितंबर को पूरे प्रदेश में जन न्याय पंचायत करेंगे, जिनमें सभी संगठनों, संस्थाओं के लोग शामिल होंगे। उनके सामने पूरे हालात को रखा जाएगा। इसके बाद पिपली सेक्टर दो ताऊ देवीलाल पार्क में 13 सितंबर को जन न्याय महापंचायत की जाएगी। इसमें विशेष प्रस्ताव पास कर बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने के लिए एस्मा लगाने धमकी दे चुकी है, दमकल विभाग के 34 लोगों को निलंबित किया लेकिन मनोबल नहीं तोड़ पाई। अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने के लिए ही दावा कर रहे हैं कि सरकार के आदेशों के बाद ड्यूटी पर लौट आए हैं, लेकिन ये हथकंडे काम आने वाले नहीं है। उधर इस दौरान नरेश शास्त्री ने धरने पर मौजूद कर्मचारियों में जोश भरा और कहा कि न्याय लेकर ही रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।